HomeBreaking Newsमणिपुर से सोनभद्र तक हेरोइन की सप्लाई, नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार, खाते...

मणिपुर से सोनभद्र तक हेरोइन की सप्लाई, नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार, खाते में करोड़ों के लेनदेन का खुलासा

सोनभद्र(Sonbhadra Network) के चोपन क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने गिरोह के कथित सरगना मोहम्मद अफजाल (40) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 49.20 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद होने की जानकारी दी गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नेटवर्क पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक फैला हुआ था। पुलिस के मुताबिक, अफजाल मणिपुर से कच्चा माल मंगवाकर उससे मादक पदार्थ तैयार करता था।

इसके बाद एजेंटों के जरिए छोटी-छोटी खेप अलग-अलग जिलों में भेजे जाने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि वह सोनभद्र में कुछ लोगों को हेरोइन की सप्लाई देने पहुंचा था। चोपन पुलिस को गुरुवार सुबह आरोपी के ट्रेन से सोनभद्र आने की सूचना मिली थी। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई। डाला चढ़ाई स्थित अल्ट्राटेक पार्किंग के पास पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही वह झाड़ियों की तरफ भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

बैंक खातों में करोड़ों के लेनदेन की जांच

SP अभिषेक वर्मा के मुताबिक, आरोपी के बैंक खातों की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े करोड़ों रुपये के लेनदेन की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बीच संबंधों की जांच कर रही है।

कई मामलों में आरोपी रहा है अफजाल

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अफजाल के खिलाफ बाराबंकी, अयोध्या और सोनभद्र में एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य कानूनी कार्रवाई और कथित अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : ट्रंप-जिनपिंग की हाई-लेवल मीटिंग समाप्त, ताइवान-ईरान और AI पर हुई…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments