दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके फैसले की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि यह निर्णय राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने और सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
‘हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया’
रेखा गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने सार्वजनिक जीवन में मिली हर जिम्मेदारी को ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया है। उनके अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शिक्षा क्षेत्र में कई अहम सुधारों को आगे बढ़ाया।
माननीय श्री @dpradhanbjp जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में हर दायित्व को निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ निभाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिक्षा व्यवस्था में अनेक सार्थक… https://t.co/6wUoyXfO8h
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 25, 2026
शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में भारतीय भाषाओं में शिक्षा को बढ़ावा मिला। साथ ही तकनीकी और उच्च शिक्षा के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जिससे विद्यार्थियों के लिए नए अवसर पैदा हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में किए गए। देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि धर्मेंद्र प्रधान भविष्य में भी देशहित में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे और नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
Read More

