भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ब्लैक सी से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात जारी बयान में कहा कि 18 जुलाई को MV OMORFI नामक जहाज पर हमला हुआ था। उस समय जहाज रूसी समुद्री सीमा से गुजर रहा था।
10 क्रू सदस्य थे सवार
विदेश मंत्रालय के अनुसार, हमले के समय जहाज पर कुल 10 चालक दल के सदस्य मौजूद थे, जिनमें तीन भारतीय नागरिक शामिल थे। घटना में एक भारतीय की जान चली गई, जबकि अन्य दो भारतीय सुरक्षित हैं। मंत्रालय ने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में भारत सरकार प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।
Our statement on attack on Commercial Vessel MV OMORFI ⬇️
🔗 https://t.co/3Vg1jzKqSa pic.twitter.com/pNH9fosrzr
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) July 24, 2026

