HomeBreaking NewsApple की नई Siri देगी ChatGPT को कड़ी टक्कर, करेगी बड़ा कमाल, iPhone...

Apple की नई Siri देगी ChatGPT को कड़ी टक्कर, करेगी बड़ा कमाल, iPhone पर AI का मिलेगा नया अनुभव

Apple अपने आने वाले iOS 27 अपडेट के साथ Siri को पहले से कहीं अधिक स्मार्ट बनाने की तैयारी में है। नई Siri सिर्फ अलार्म लगाने, मौसम बताने या सामान्य सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगी। यह आपके Messages, Mail, Photos, Notes और Calendar जैसी ऐप्स की जानकारी को समझकर अधिक व्यक्तिगत और संदर्भ के अनुसार जवाब देने में सक्षम होगी। कंपनी का उद्देश्य Siri को ऐसा AI असिस्टेंट बनाना है जो ChatGPT और Gemini जैसे आधुनिक AI चैटबॉट्स के मुकाबले बेहतर अनुभव दे सके।

नई Siri स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट को भी समझ सकेगी। उदाहरण के तौर पर, यदि आप किसी रेसिपी का वीडियो देख रहे हैं तो Siri उसमें बताए गए जरूरी सामान की पहचान कर उन्हें Notes ऐप में सेव कर सकती है। इसके अलावा Apple पहली बार Siri के लिए चैट आधारित इंटरफेस भी लाने की तैयारी कर रहा है जहां बातचीत का इतिहास और AI से तैयार की गई फाइलें सुरक्षित रहेंगी। iCloud के जरिए यह जानकारी दूसरे Apple डिवाइस पर भी उपलब्ध होगी।

प्राइवेसी और सुरक्षा पर रहेगा खास ध्यान

Apple का कहना है कि AI से जुड़ी अधिकतर प्रोसेसिंग Private Cloud Compute के जरिए होगी। कंपनी के अनुसार यूजर्स का डेटा एन्क्रिप्टेड रहेगा और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि AI फीचर्स का उपयोग करते समय भी गोपनीयता बनी रहे।

किन iPhone में मिलेगा नया AI फीचर ?

Apple Intelligence आधारित नई Siri केवल iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 16 सीरीज और iPhone 17 सीरीज में उपलब्ध होगी। हालांकि iOS 27 अपडेट पुराने iPhone 11 तक पहुंचेगा लेकिन इन मॉडलों में AI आधारित Siri फीचर्स नहीं मिलेंगे।

अगर आपके पास iPhone 16 या iPhone 17 सीरीज का डिवाइस है तो आपको लगभग सभी नए AI फीचर्स मिल जाएंगे। ऐसे में केवल नई Siri का इस्तेमाल करने के लिए iPhone 18 खरीदना आवश्यक नहीं है। हालांकि भविष्य के iPhone 18 Pro मॉडल में बेहतर कैमरा, अधिक RAM और नई 2nm चिप जैसे अतिरिक्त हार्डवेयर सुधार देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भारत ने सुरक्षा चिंताओं के कारण GitHub को BitChat हटाने का दिया आदेश…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments