HomeBreaking NewsJ&K बॉर्डर पर ड्रोन से बढ़ी चिंता, दो बार सांबा और कठुआ...

J&K बॉर्डर पर ड्रोन से बढ़ी चिंता, दो बार सांबा और कठुआ में दिखने से BSF अलर्ट

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा(J&K border) पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में संदिग्ध ड्रोन गतिविधि सामने आने के बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों जिलों में अलग-अलग स्थानों पर दो बार संदिग्ध ड्रोन देखा गया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात सांबा जिले के विजयपुर क्षेत्र के तारोर गांव के ऊपर सुरक्षाबलों ने आसमान में एक संदिग्ध वस्तु देखी। शुरुआती जांच में इसके पाकिस्तानी ड्रोन होने की आशंका जताई गई।

इसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत काउंटर-ड्रोन उपाय अपनाए। अधिकारियों का कहना है कि संभावना है कि यह ड्रोन अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर वापस पाकिस्तान की ओर चला गया। वहीं, कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में चक नलुआ गांव के ऊपर भी एक संदिग्ध ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी।

सबूतों की तलाश में चलाया गया अभियान

दोनों घटनाओं के बाद BSF और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा से सटे क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। जवान ड्रोन से जुड़ी किसी भी वस्तु, संदिग्ध गतिविधि या अन्य सबूतों की तलाश कर रहे हैं।

सीमा क्षेत्र में ड्रोन की गतिविधियों को सुरक्षा के लिहाज से गंभीरता से लिया जाता है क्योंकि अतीत में इनका इस्तेमाल निगरानी और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किए जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। फिलहाल सुरक्षा बल पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : विजय की फिल्म ‘Jana Nayagan’ में सीन कटने पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, फैंस ने दिया दिलासा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments