Homeअंतर्राष्ट्रीय#IranWarविश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर हुआ मिसाइल-ड्रोन से हमला, सऊदी...

विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर हुआ मिसाइल-ड्रोन से हमला, सऊदी अरब में हाई अलर्ट

यमन से सऊदी अरब की ओर मिसाइल और ड्रोन से हमला किए जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलों के दौरान जिजान औद्योगिक क्षेत्र में कई धमाकों की आवाज सुनी गई। बताया जा रहा है कि एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और तेल सुविधा को निशाना बनाया गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

तेल सुविधाओं को निशाना बनाने का दावा

अरब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में अरामको से जुड़ी एक तेल सुविधा को भी निशाना बनाया गया। इसके अलावा जिजान, यानबू और दमाद क्षेत्रों में भी हमलों का असर बताया गया है। हमले के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी खबर है। वहीं, सऊदी सिविल डिफेंस ने यानबू प्रांत के लिए राष्ट्रीय आपात चेतावनी प्रणाली के माध्यम से अलर्ट जारी किया है।

क्षेत्र में बढ़ा तनाव

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब क्षेत्र में पहले से तनाव बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार देर रात सऊदी अरब ने यमन के हूती नियंत्रण वाले होदेइदा शहर में सैन्य कार्रवाई की थी। इसके बाद हूती समूह के विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी थी कि इस कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा। हूती से जुड़े अल मसीरा टीवी के मुताबिक, होदेइदा में दूरसंचार प्राधिकरण की इमारतों और कमरान द्वीप को निशाना बनाया गया था। रिपोर्ट में एक महिला के घायल होने का भी दावा किया गया है।

लाल सागर में भी बढ़ी गतिविधियां

इससे पहले हूती समूह ने दावा किया था कि उसने लाल सागर में सऊदी तेल टैंकरों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया, जिसमें कम से कम एक जहाज को नुकसान पहुंचा। समूह ने कहा था कि यह कार्रवाई 20 जुलाई को घोषित नाकेबंदी के तहत की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सना हवाई अड्डे पर हुए हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया है। वर्ष 2022 से चली आ रही अनौपचारिक शांति अब कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। ऐसे में लाल सागर के समुद्री मार्ग और वैश्विक व्यापार पर इसके असर को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

Read More

UPSC-SSC से NTA, RRB तक… पेपर लीक करने वालों की उल्टी गिनती शुरू, दिल्ली पुलिस ने बनाई स्पेशल STF, जानिए कैसे करेगी काम?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments