प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम, पर अधिक सक्रिय रहने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा करने तक सीमित न रहें, बल्कि रील्स और दूसरे इंटरैक्टिव कंटेंट के जरिए युवाओं से सीधे जुड़ने की कोशिश करें।
कैबिनेट बैठक में सोशल मीडिया पर हुई चर्चा
जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से पूछा कि उनमें से कितने लोग इंस्टाग्राम पर नियमित रूप से सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए सरकार के प्रतिनिधियों को भी वहां अपनी मौजूदगी मजबूत करनी चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को सलाह दी कि वे ऐसी सामग्री साझा करें, जिससे लोग सरकार के कामकाज को आसानी से समझ सकें और उनसे सीधे संवाद भी हो सके।
रील्स बनाने पर भी दिया जोर
बताया गया है कि प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को इंस्टाग्राम रील्स और दूसरे छोटे वीडियो फॉर्मेट अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उनका मानना है कि इस तरह के कंटेंट के जरिए युवा वर्ग तक संदेश अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रियों से यह भी कहा गया कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल केवल सूचना देने के लिए नहीं, बल्कि लोगों के साथ संवाद बढ़ाने के लिए करें।
PM ने खुद भी इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो
कैबिनेट बैठक से कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा वीडियो साझा किया था। वीडियो की शुरुआत उन्होंने “Friends” शब्द से की, जिसका इस्तेमाल वह पहले भी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कर चुके हैं। इसे सरकार की डिजिटल-फर्स्ट कम्युनिकेशन रणनीति से जोड़कर देखा गया है, जिसमें सोशल मीडिया के जरिए अधिक लोगों तक पहुंचने पर जोर दिया जा रहा है।
Read More
‘फैसला लेना बाकी…’ ईरान को तबाह करने का ट्रंप ने बना लिया प्लान! तेहरान ने कहा- इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी