HomeBreaking NewsUPSC-SSC से NTA, RRB तक... पेपर लीक करने वालों की उल्टी गिनती...

UPSC-SSC से NTA, RRB तक… पेपर लीक करने वालों की उल्टी गिनती शुरू, दिल्ली पुलिस ने बनाई स्पेशल STF, जानिए कैसे करेगी काम?

Delhi Police STF: पेपर लीक की बढ़ती घटनाओं के बीच सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर की मंजूरी के बाद क्राइम ब्रांच में एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया है। यह विशेष टीम पेपर लीक और परीक्षा से जुड़े अपराधों की जांच तथा उन पर प्रभावी कार्रवाई करेगी। यह STF हाल ही में लागू किए गए पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 के तहत काम करेगी। माना जा रहा है कि इससे परीक्षा माफिया पर शिकंजा कसेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता मजबूत होगी।

एग्जाम माफिया के खिलाफ करेगी कार्रवाई

नई स्पेशल टास्क फोर्स को परीक्षा से जुड़े अपराधों की गहराई से जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह टीम केवल जांच तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रॉसिक्यूटिंग एजेंसियों के साथ सीधा तालमेल भी बनाए रखेगी। इसका उद्देश्य यह है कि पेपर लीक जैसे मामलों की सुनवाई तेजी से हो और दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके। इसके लिए मामलों के ट्रायल को फास्ट ट्रैक आधार पर आगे बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

इन बड़ी परीक्षाओं पर रहेगी STF की नजर

दिल्ली पुलिस की यह स्पेशल टास्क फोर्स देश की कई प्रमुख भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं की निगरानी करेगी। इसके दायरे में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC), स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC), रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB), इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित परीक्षाएं शामिल रहेंगी। इसके अलावा केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और उनसे जुड़े कार्यालयों की भर्ती परीक्षाओं में होने वाली किसी भी प्रकार की धांधली की जांच भी यही टीम करेगी। भविष्य में केंद्र सरकार जरुरत के अनुसार दूसरी संस्थाओं को भी इस लिस्ट में शामिल कर सकती है।

DCP रैंक का अधिकारी करेगा लीड

स्पेशल टास्क फोर्स को लीड डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) रैंक का अधिकारी करेगा। यह टीम सीधे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधीन काम करेगी। पूरी STF की निगरानी स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस करेंगे। प्रशासनिक नियंत्रण से लेकर जांच की कार्यप्रणाली तय करने और जरुरी दिशा-निर्देश जारी करने की जिम्मेदारी भी उनके पास होगी, ताकि मामलों की जांच प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।

दिल्ली हाई कोर्ट ने भी उठाया बड़ा कदम

पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई की दिशा में दिल्ली हाई कोर्ट ने भी विशेष कोर्ट के गठन का फैसला किया है। ऐसे मामलों की सुनवाई अब विशेष अदालत में होगी। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की नई STF और विशेष अदालत के संयुक्त प्रयास से पेपर लीक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई और तेज होगी तथा परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

Read More:

इंस्टाग्राम पर बढ़ाएं मौजूदगी, युवाओं से जुड़ने के लिए बनाएं रील्स, PM मोदी ने मंत्रियों को दिया निर्देश

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments