HomeBreaking News'फैसला लेना बाकी...' ईरान को तबाह करने का ट्रंप ने बना लिया...

‘फैसला लेना बाकी…’ ईरान को तबाह करने का ट्रंप ने बना लिया प्लान! तेहरान ने कहा- इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

US-Iran War:  अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने की पूरी तैयारी कर चुका है। उन्होंने कहा, “तैयारी पूरी है, अब सिर्फ फैसला लेना बाकी है।” ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान ने अभी तक पूरा दर्द नहीं झेला है।

ईरान ने दी कड़ी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप के बयान के तुरंत बाद ईरान की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि यदि अमेरिका ने हमले जारी रखे तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा तनाव को खत्म करने का रास्ता सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीतिक समाधान है।

ब्रिटेन भी अलर्ट

बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच ब्रिटेन ने भी अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है। ब्रिटिश सरकार का कहना है कि जरुरत पड़ने पर उसकी सेना देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। इस कदम को मध्य पूर्व में बिगड़ते हालात के मद्देनजर तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

IRGC ने ब्रिटेन को भी दी थी चेतावनी

इससे पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने चेतावनी दी थी कि यदि अमेरिका किसी सैन्य कार्रवाई के लिए ब्रिटेन के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करता है, तो उन ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है। ऐसे बयानों के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

Read More:

6 दिन बाद फिर गूंजा ‘बम-बम भोले’, दोबारा शुरू हुई श्री अमरनाथ जी यात्रा, खराब मौसम के कारण यात्रा थी स्थगित

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments