HomeBreaking Newsभुवनेश्वर में HCL Tech ने करीब ₹730 करोड़ का डेटा सेंटर बनाने...

भुवनेश्वर में HCL Tech ने करीब ₹730 करोड़ का डेटा सेंटर बनाने का किया ऐलान, कई युवाओं को मिलेगा रोजगार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर(Bhubaneswar) अब देश के तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केंद्रों में अपनी जगह मजबूत करने जा रही है। देश की प्रमुख आईटी कंपनी HCL Tech ने यहां करीब 730 करोड़ रुपये के निवेश से अपना पहला कंपनी-स्वामित्व वाला AI आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने का फैसला किया है। इस परियोजना से लगभग 6,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए HCL Tech ने ओडिशा सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और HCL Tech की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा मौजूद रहीं। परियोजना को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) से भी मंजूरी मिल चुकी है।

AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी का बनेगा बड़ा केंद्र

यह डेटा सेंटर भुवनेश्वर के इंफो वैली-2 क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। यहां आधुनिक AI कंप्यूटिंग सुविधाओं के साथ ग्लोबल डेवलपमेंट सेंटर (GDC) भी बनाया जाएगा। इसके जरिए कंपनी दुनिया भर के ग्राहकों को AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल इंजीनियरिंग और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

HCL Tech के लिए भी अहम कदम

HCL Tech अब तक डेटा सेंटर मैनेजमेंट और क्लाउड सेवाओं के क्षेत्र में काम करती रही है, लेकिन भारत में उसका अपना डेटा सेंटर नहीं था। ऐसे में भुवनेश्वर की यह परियोजना कंपनी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

कंपनी ने डेटा सेंटर कारोबार को बढ़ाने के लिए आने वाले वर्षों में बड़े निवेश की योजना बनाई है। इसी रणनीति के तहत AI आधारित सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डेटा सेंटर नेटवर्क विकसित किया जा रहा है।

ओडिशा के युवाओं को मिलेगा फायदा

विशेषज्ञों का मानना है कि HCL Tech का यह प्रोजेक्ट राज्य में आईटी सेक्टर को नई गति देगा। इससे युवाओं के लिए बेहतर रोजगार अवसर पैदा होंगे और भुवनेश्वर की पहचान देश के प्रमुख डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर केंद्रों में और मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें : बाराबंकी में नाबालिग के धर्मांतरण और जबरन निकाह का मामला आया सामने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments