HomeBreaking Newsश्री अमरनाथ जी यात्रा से पहले भगवती नगर बेस कैंप में मॉक...

श्री अमरनाथ जी यात्रा से पहले भगवती नगर बेस कैंप में मॉक ड्रिल, हर स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की है पूरी तैयारी 

श्री अमरनाथ जी यात्रा को लेकर जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में शनिवार को पुलिस और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

आपातकालीन परिस्थितियों के आयोजित किया गया मॉक ड्रिल

इस मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। साथ ही, मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों ने दिखाया कि किसी दुर्घटना या आग लगने की स्थिति में किस प्रकार तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया जाएगा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस

प्रशासन ने बताया कि श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भगवती नगर बेस कैंप और यात्री निवास में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। इसके अलावा चिकित्सा सेवाएं, स्वच्छता, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है।

लगातार हो रही तैयारियों की समीक्षा

अधिकारियों के अनुसार श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह सतर्क हैं। व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस वर्ष श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

Read More

राम मंदिर दान चोरी पर ट्रस्ट ने व्यक्त की चिंता, CM योगी से की SIT जांच की मांग

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments