HomeBreaking Newsपंजाब में नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Punjab Municipal Elections Result 2026: पंजाब नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। राज्य के 8 नगर निगम, 75 नगर परिषद और 21 नगर पंचायतों के लिए डाले गए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इसके लिए पंजाब भर में 115 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन चुनावों को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल

इस बार नगर निकाय चुनाव केवल स्थानीय सत्ता का मुकाबला नहीं माने जा रहे, बल्कि इन्हें 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी इन नतीजों को अपनी सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर के रूप में देख रही है। वहीं कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल भी राज्य में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं। कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा इन नतीजों से जुड़ी हुई है।

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त रखा है। सभी केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली लागू की गई है और हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। मतगणना केंद्रों के अंदर बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। प्रत्येक टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर और असिस्टेंट मौजूद रहेंगे, जबकि उम्मीदवारों को अपने एक-एक मतगणना प्रतिनिधि को तैनात करने की अनुमति दी गई है।

मतदान के दौरान भी हाई अलर्ट पर रहा प्रशासन

निकाय चुनावों के मतदान के समय भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में था। राज्य में कुल 740 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 275 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया था। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए करीब 35 हजार चुनाव कर्मियों और 32 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

7,555 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

इन चुनावों में कुल 7,555 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे, जिनकी किस्मत का फैसला आज होगा। सबसे ज्यादा उम्मीदवार आम आदमी पार्टी ने उतारे थे। पार्टी के 1,801 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने 1,550 उम्मीदवार मैदान में उतारे, जबकि बीजेपी के 1,316 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में शामिल रहे। शिरोमणि अकाली दल के 1,251 उम्मीदवारों ने भी चुनाव लड़ा। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के 96 उम्मीदवार और 1,528 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

1,897 वार्डों में हुआ चुनाव

यह चुनाव राज्य के 8 नगर निगमों के 1,897 वार्डों में कराया गया। इसके अलावा 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक नगर निगम क्षेत्रों में 59.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नगर परिषदों में 65.06 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि नगर पंचायतों में सबसे अधिक 76.18 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।

26 मई को बैलेट पेपर से हुई थी वोटिंग

पंजाब के 102 नगर निकायों में 26 मई 2026 को मतदान कराया गया था। हाई कोर्ट के फैसले के बाद यह चुनाव बैलेट पेपर से संपन्न हुआ। राज्य के 1,897 वार्डों में फैले 3,833 मतदान केंद्रों पर कुल 22,38,241 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Read More:

हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, सास-बहू समेत 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments