HomeBreaking Newsगूगल का पर्सनल इंटेलिजेंस फीचर भारत में हुआ लॉन्च, बेहतर होगा यूजर्स...

गूगल का पर्सनल इंटेलिजेंस फीचर भारत में हुआ लॉन्च, बेहतर होगा यूजर्स का सर्चिंग एक्सपीरियंस, जानें कैसे करेगा काम?

Gemini Personal Intelligence Feature: टेक दिग्गज गूगल ने अपने AI असिस्टेंट Gemini के लिए ‘पर्सनल इंटेलिजेंस’ नाम का नया फीचर भारत में रोलआउट कर दिया है। यह फीचर पहले साल की शुरुआत में अमेरिका में लॉन्च किया गया था और अब इसे भारत में भी शुरू किया जा रहा है। शुरुआती चरण में यह सुविधा केवल Google AI Plus, Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगी, जबकि आने वाले समय में इसे फ्री यूजर्स तक भी पहुंचाने की योजना है।

जीमेल और यूट्यूब से जुड़ेगा यूजर डेटा

इस नए फीचर की खास बात यह है कि यह यूजर के अलग-अलग गूगल ऐप्स- जैसे जीमेल, गूगल फोटोज, यूट्यूब और गूगल सर्च से जानकारी को सुरक्षित तरीके से जोड़कर अधिक पर्सनलाइज्ड जवाब देता है। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यूजर जयपुर ट्रिप प्लान करता है, तो यह फीचर उसके जीमेल में मौजूद टिकट और होटल बुकिंग की जानकारी को समझकर, यूट्यूब पर देखे गए ट्रैवल वीडियो के आधार पर सुझाव दे सकता है और यात्रा का समय भी अनुमानित रूप से बता सकता है।

ट्रैवल प्लानिंग और सर्चिंग होगी ज्यादा स्मार्ट

कंपनी के अनुसार यह सिस्टम दो मुख्य क्षमताओं पर काम करता है पहला, अलग-अलग स्रोतों से आने वाली जटिल जानकारी को समझना और जोड़ना, और दूसरा, कनेक्टेड ऐप्स से जरूरी जानकारी निकालकर उपयोगी जवाब देना। यह टेक्स्ट, इमेज और वीडियो डेटा को मिलाकर अधिक सटीक आउटपुट देने की कोशिश करता है।

प्राइवेसी और कंट्रोल को लेकर कंपनी का दावा

गूगल का दावा है कि इस फीचर को प्राइवेसी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है और यूजर को इसे मैनुअली ऑन करना पड़ता है। इसके अलावा यूजर यह भी तय कर सकते हैं कि कौन-कौन से ऐप्स का डेटा AI के साथ शेयर होगा। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम थर्ड-पार्टी ऐप्स तक डेटा नहीं भेजता और जवाब के सोर्स को ट्रांसपेरेंट तरीके से दिखाता है।

मॉडल ट्रेनिंग को लेकर स्पष्टता

डेटा ट्रेनिंग को लेकर भी गूगल ने स्पष्ट किया है कि Gemini को सीधे यूजर के जीमेल या फोटोज पर ट्रेन नहीं किया जाता। इसके बजाय ट्रेनिंग सीमित और नियंत्रित डेटा जैसे प्रॉम्प्ट और AI के जवाबों पर आधारित होती है। फिलहाल यह फीचर बीटा स्टेज में है, इसलिए इसमें कुछ सीमाएं मौजूद हो सकती हैं।

कैसे ऑन करें ‘पर्सनल इंटेलिजेंस’ फीचर?

भारत में यह नया पर्सनल इंटेलिजेंस फीचर वेब और मोबाइल दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। इसे एक्टिवेट करने के लिए एलिजिबल यूजर्स को Gemini ऐप खोलकर सेटिंग्स में जाना होगा, फिर ‘पर्सनल इंटेलिजेंस’ सेक्शन में जाकर कनेक्टेड ऐप्स को चुनना होगा।

Read More:

गुरुग्राम में बड़ी साजिश का पर्दाफाश, कंपनियों में आगजनी और दंगे भड़काने की योजना, 6 आरोपी गिरफ्तार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments