HomeBreaking Newsपटियाला समेत 3 निकायों में मतदान का आगाज, 150 बूथों पर 1.76...

पटियाला समेत 3 निकायों में मतदान का आगाज, 150 बूथों पर 1.76 लाख मतदाता डालेंगे वोट

पंजाब में आज तीन स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा है। इनमें पटियाला(Patiala) नगर निगम के अलावा मोगा जिले की बाघापुराना और धर्मकोट नगर काउंसिल शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य चुनाव आयोग ने इन तीनों निकायों के कुल 52 वार्डों में दोबारा चुनाव कराने का फैसला लिया था। इसी के तहत आज सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई, जो शाम 4 बजे तक चलेगी।

तीनों निकायों में कुल 150 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां 1 लाख 76 हजार 429 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 91,415 पुरुष, 84,999 महिलाएं और 15 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतदान से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पटियाला में 30 वार्डों के लिए दोबारा वोटिंग

पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में आज फिर से मतदान हो रहा है। इन वार्डों में कुल 1,49,768 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 77,419 पुरुष, 72,338 महिलाएं और 11 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। चुनाव के लिए 123 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर ईवीएम की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

मतदान की निगरानी पंजाब राज्य चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर और आईएएस अधिकारी डॉ. सेनू दुग्गल कर रही हैं। गौरतलब है कि 2024 के नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले से जुड़े सबूतों पर विचार करने के बाद अदालत ने 30 वार्डों में दोबारा मतदान कराने का निर्देश दिया था।

बाघापुराना में 62 उम्मीदवार मैदान में

मोगा जिले की बाघापुराना नगर काउंसिल के सभी 15 वार्डों में भी आज वोट डाले जा रहे हैं। यहां चुनाव के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन वार्डों में कुल 62 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिला प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की हैं।

डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया के मुताबिक, राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान कराया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में तेज रफ्तार कार चलाने पर टोका तो युवक पर किया हमला, 27 साल के…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments