HomeBreaking News'2029 से लागू होगा महिला आरक्षण', UP में परिसीमन विधेयक को कैबिनेट...

‘2029 से लागू होगा महिला आरक्षण’, UP में परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी के बाद बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन से जुड़े विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल(UP Cabinet) की मंजूरी मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कैबिनेट का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस निर्णय से वर्ष 2029 से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने की दिशा में रास्ता आसान होगा। इससे संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की योजना को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पहले ही संसद से पारित हो चुका है। अब परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रावधान है। इसका उद्देश्य महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व देना है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की व्यवस्था है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से महिलाओं को केवल राजनीति में आने का अवसर ही नहीं मिलेगा, बल्कि वे देश और राज्यों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में भी अपनी भूमिका निभा सकेंगी। वर्ष 2029 से इस व्यवस्था को लागू करने की दिशा में यह फैसला अहम माना जा रहा है।

यूपी में महिला सशक्तिकरण

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन, प्रशासन और दूसरे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी पहले के मुकाबले बढ़ रही है। प्रदेश सरकार भी महिलाओं को बेहतर अवसर देने और उनकी भूमिका मजबूत करने के लिए काम कर रही है।

आधी आबादी को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि परिसीमन से जुड़ा यह प्रस्ताव नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उद्देश्यों को पूरा करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का दोबारा धन्यवाद किया। साथ ही देश और उत्तर प्रदेश की महिलाओं को बधाई देते हुए इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

यह भी पढ़ें : पटियाला समेत 3 निकायों में मतदान का आगाज, 150 बूथों पर 1.76 लाख मतदाता…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments