HomeBreaking Newsदेश में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम;...

देश में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम; दिल्ली में पेट्रोल ₹102 के पार

देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा किया गया है। नई दरें 25 मई 2026 सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपए 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपए 12 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 2 रुपए 71 पैसे बढ़कर 95 रुपए 20 पैसे प्रति लीटर हो गया है। सबसे अहम बात यह है कि पिछले 10 दिनों में ईंधन कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है। इससे आम लोगों की जेब पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों की लागत पर भी असर पड़ने की संभावना है।

10 दिनों में कितनी बढ़ी कीमत?

तेल कंपनियों ने 15 मई से अब तक चार बार कीमतों में बढ़ोतरी की है।

15 मई को करीब 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी
19 मई को लगभग 90 पैसे का इजाफा
23 मई को फिर करीब 90 पैसे की वृद्धि
25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपए और डीजल 2.71 रुपए महंगा

कुल मिलाकर पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 7 रुपए 35 पैसे और डीजल 7 रुपए 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

दिल्ली में नई कीमतें

दिल्ली में पहले डीजल 92.49 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था, जो अब बढ़कर 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए से बढ़कर 102.12 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। सिर्फ सामान्य पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि प्रीमियम ईंधनों के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट

नोएडा

पेट्रोल: 102.12 रुपए प्रति लीटर
डीजल: 95.56 रुपए प्रति लीटर
XP95: 110.68 रुपए प्रति लीटर
XG: 101.17 रुपए प्रति लीटर

भोपाल

पेट्रोल: 114.57 रुपए प्रति लीटर
डीजल: 99.64 रुपए प्रति लीटर
XP95: 123.88 रुपए प्रति लीटर
XG: 104.90 रुपए प्रति लीटर

चंडीगढ़

पेट्रोल: 101.51 रुपए प्रति लीटर
डीजल: 89.47 रुपए प्रति लीटर
XG: 94.65 रुपए प्रति लीटर

गांधीनगर

पेट्रोल: 102.01 रुपए प्रति लीटर
डीजल: 98.13 रुपए प्रति लीटर
XP95: 110.57 रुपए प्रति लीटर
XG: 103.37 रुपए प्रति लीटर

गुवाहाटी

पेट्रोल: 105.73 रुपए प्रति लीटर
डीजल: 97.23 रुपए प्रति लीटर
XP95: 114.68 रुपए प्रति लीटर

जयपुर

पेट्रोल: 112.69 रुपए प्रति लीटर
डीजल: 97.78 रुपए प्रति लीटर
XP95: 121.97 रुपए प्रति लीटर
XG: 103.23 रुपए प्रति लीटर

पटना

PETROL: 113.37 रुपए प्रति लीटर
डीजल: 99.36 रुपए प्रति लीटर
XP95: 122.25 रुपए प्रति लीटर
आम लोगों पर बढ़ेगा असर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments