HomeBreaking Newsगुरदासपुर में गैस पाइपलाइन हुई लीक, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

गुरदासपुर में गैस पाइपलाइन हुई लीक, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

गुरदासपुर(Gurdaspur) में मंगलवार को गैस पाइपलाइन में रिसाव की एक गंभीर घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शहर में घरेलू रसोई गैस सप्लाई के लिए बिछाई गई मुख्य पाइपलाइन से अचानक गैस निकलने लगी। यह हादसा भगवान परशुराम चौक के पास एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहां तेज दबाव के साथ गैस का रिसाव देखा गया।

घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग घबरा गए और एहतियातन अपने घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। स्थिति की नाजुकता को देखते हुए पुलिस और गैस कंपनी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके को खाली करवाया गया और प्रभावित क्षेत्र को घेरकर बंद कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में क्या आया सामने ?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पास में बिजली विभाग की ओर से खंभे लगाने के लिए खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा, जिससे गैस लीक होने लगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। गैस कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत सप्लाई रोक दी और तकनीकी टीम को मरम्मत के लिए लगाया गया। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस फायर ब्रिगेड और अन्य आपात सेवाओं को तैनात रखा गया।

फिलहाल हालात काबू में

साथ ही लोगों को घटनास्थल से दूर रहने और आग से जुड़ी किसी भी गतिविधि से बचने की हिदायत दी गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते उठाए गए कदमों के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी तरह के नुकसान की खबर सामने आई है। फिलहाल हालात काबू में हैं और विशेषज्ञ टीम रिसाव को पूरी तरह बंद करने में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में बकरी चोरी ने बिछाया खूनी जाल, 9 साल की दुश्मनी में 48 मौतें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments