HomeBreaking Newsऑपरेशन सिंदूर को एक साल हुआ पूरा, PM मोदी ने बदली अपनी...

ऑपरेशन सिंदूर को एक साल हुआ पूरा, PM मोदी ने बदली अपनी DP, भारतीय सेना के शौर्य को किया सलाम

Operation Sindoor Anniversary: आज देशभर में ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ मनाई जा रही है। जब भारतीय सेना ने आतंकवादियों के घर में घुसकर उन्हें सबक सिखाया था। PM नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदलकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। प्रधानमंत्री की नई डीपी में भारतीय तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर का लोगो दिखाई दे रहा है। इसे भारत की आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक नीति का प्रतीक माना जा रहा है।

PM मोदी ने सैनिकों के साहस को किया सलाम

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए भारतीय सैनिकों के पराक्रम और देशभक्ति की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर में मिली विजय वीर जवानों के अद्भुत साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है। पोस्ट में उन्होंने संस्कृत श्लोक ‘उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्।’ भी शेयर किया है।

पहलगाम हमले के बाद शुरू हुआ था ऑपरेशन

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई 2025 को हुई थी। यह कार्रवाई अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले के जवाब में शुरू की गई थी। भारत ने इसे आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक सैन्य अभियान बताया था।

23 मिनट में तबाह हुए 9 आतंकी ठिकाने

भारतीय वायुसेना और सेना ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान और पीओके में मौजूद कई आतंकी लॉन्चपैड और मुख्यालयों को निशाना बनाया। 6 और 7 मई की मध्यरात्रि भारतीय वायुसेना ने केवल 23 मिनट के भीतर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई में करीब 100 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया था।

पाकिस्तान ने ड्रोन हमले की कोशिश की

ऑपरेशन के जवाब में पाकिस्तान ने 8 मई को गुजरात से कच्छ तक करीब 1,000 ड्रोन के जरिए हमला करने का प्रयास किया। हालांकि भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की इस कोशिश को नाकाम कर दिया। भारत की सैन्य कार्रवाई की सटीकता और आक्रामकता को लेकर उस समय दुनिया भर में चर्चा हुई थी।

IAF ने जारी किया खास टीजर वीडियो

इंडियन एयर फाॅर्स ने भी ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर एक टीजर वीडियो जारी किया। वीडियो में कहा गया, ‘ऑपरेशन सिंदूर, न्याय मिल गया। कार्रवाई सटीक, यादें हमेशा- ऑपरेशन सिंदूर जारी है। भारत कुछ नहीं भूलता, भारत कभी नहीं माफ करता।’

वीडियो में दिखी सैन्य तैयारी

वायुसेना ने जो वीडियो जारी किया उसमें पहलगाम आतंकी हमले, प्रधानमंत्री मोदी की चेतावनी और ऑपरेशन सिंदूर की तैयारियों की झलक दिखाई गई। साथ ही पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों और सैन्य ढांचों को हुए नुकसान की तस्वीरें भी साझा की गईं।

Read More:

बेअदबी कानून पर CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ का दूसरा दिन, आज जालंधर से होगी रवाना, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments