HomeBreaking NewsPM मोदी के बेंगलुरु दौरे में हुई थी सुरक्षा चूक, 6 पुलिसकर्मियों...

PM मोदी के बेंगलुरु दौरे में हुई थी सुरक्षा चूक, 6 पुलिसकर्मियों पर हुआ बड़ा एक्शन

कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक सामने आने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई 10 मई को PM मोदी के दौरे के दौरान उनके निर्धारित रूट के पास जिलेटिन की छड़ें मिलने के मामले में की गई।

जांच में मिली थीं जिलेटिन की छड़ें

बेंगलुरु दक्षिण (रामनगर) के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले सुरक्षा जांच चल रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे फुटपाथ के पास दो जिलेटिन की छड़ें बरामद हुई थीं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह स्थान प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर था। घटना सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गई थीं।

जांच तक निलंबित रहेंगे पुलिसकर्मी

केंद्रीय रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) ने बताया कि मामले की जांच जारी है। शुरुआती स्तर पर लापरवाही मानते हुए 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। जांच पूरी होने तक सभी सस्पेंड रहेंगे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जिलेटिन की छड़ें वहां कैसे पहुंचीं और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी।

क्या होती हैं जिलेटिन की छड़े?

जिलेटिन की छड़े सस्ते और शक्तिशाली विस्फोटक पदार्थ है। इसे आमतौर पर जेलिग्राइट भी कहते हैं, क्योंकि इसका इस्तेमाल खनन, निर्माण कार्य और सुरंग के भीतर मौजूद चट्टानों को तोड़ने के लिए किया जाता है।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय और राज्य एजेंसियां लगातार समन्वय में काम करती हैं। ऐसे में PM के रूट के पास विस्फोटक सामग्री जैसी वस्तु का मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है।

Read More

ट्विशा शर्मा डेथ केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, खुलेंगे कई बड़े राज! कल परिवार ने नम आंखों से किया था अंतिम संस्कार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments