HomeBreaking Newsट्विशा शर्मा डेथ केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, खुलेंगे कई...

ट्विशा शर्मा डेथ केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, खुलेंगे कई बड़े राज! कल परिवार ने नम आंखों से किया था अंतिम संस्कार

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में पूर्व मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा का रविवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। भदभदा श्मशान घाट पर परिवार, रिश्तेदारों और करीबी लोगों की मौजूदगी में उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके भाई ने मुखाग्नि दी। दूसरे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंपा गया था, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

3 अदालतों में आज होगी अहम सुनवाई

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब देश की बड़ी अदालतों तक पहुंच गया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट, मध्यप्रदेश हाई कोर्ट और भोपाल जिला अदालत में इस केस से जुड़े अलग-अलग मामलों पर सुनवाई होनी है। लगातार उठ रहे सवालों और न्यायिक हस्तक्षेप के बाद अब पुलिस जांच, मेडिकल रिपोर्ट और अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया था। चीफ जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच मामले में संस्थागत पक्षपात, जांच प्रक्रिया और पुलिस व अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर सुनवाई करेगी। माना जा रहा है कि कोर्ट जांच एजेंसियों की कार्रवाई और मेडिकल प्रक्रिया से जुड़े कई सवालों पर जवाब मांग सकता है।

हाई कोर्ट में जमानत रद्द करने की मांग

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को चुनौती दी गई है। शासन और ट्विशा शर्मा के पिता की ओर से दाखिल याचिका में जमानत रद्द करने की मांग की गई है। इस मामले पर सोमवार को सुनवाई प्रस्तावित है। केस में न्यायिक दखल बढ़ने के बाद इस सुनवाई को बेहद अहम माना जा रहा है।

जिला अदालत में बहस

भोपाल जिला अदालत में भी मामले से जुड़े आवेदन पर सुनवाई होगी। इसमें समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की 12 मई से 20 मई तक की कॉल डिटेल सुरक्षित रखने की मांग की गई है। इसके साथ ही भोपाल एम्स के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का आवेदन भी अदालत में लगाया गया है।

दूसरे पोस्टमार्टम के बाद बढ़ी हलचल

रविवार को दिल्ली एम्स की डॉक्टरों की टीम ने ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम किया। करीब तीन घंटे तक चली इस प्रक्रिया को वैज्ञानिक प्रोटोकॉल और वीडियोग्राफी के साथ पूरा किया गया। हाई कोर्ट के 22 मई के आदेश के बाद दिल्ली एम्स ने चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम गठित की थी। टीम शनिवार रात भोपाल पहुंची और रविवार सुबह जांच शुरू की गई।

 संदिग्ध हालत में मिला था शव

33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली थीं। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। वहीं ससुराल पक्ष का दावा है कि वह नशे की लत से जूझ रही थीं। मामले ने प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी बहस छेड़ दी है।

Read More:

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, जमात-ए-इस्लामी से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments