HomeBreaking Newsइंडोनेशिया की अवैध सोने की खदान में बाढ़ से तबाही, 16 लोगों...

इंडोनेशिया की अवैध सोने की खदान में बाढ़ से तबाही, 16 लोगों के मिले शव ,10 खनिक अब भी लापता

इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में भारी बारिश के बाद नदी का पानी एक अवैध सोने की खदान में घुस गया। अचानक आई बाढ़ से कई खनिक सुरंगों के भीतर फंस गए। हादसे के चौथे दिन गुरुवार तक बचाव दल 16 शव निकाल चुका था, जबकि कम से कम 10 अन्य लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।

100 मीटर गहरी खदान में घुसा नदी का पानी

हादसा सोमवार देर रात बोगोर रीजेंसी के पहाड़ी इलाके में हुआ। यहां खनिक अवैध रूप से सोने के छोटे कण निकालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान भारी बारिश के कारण सिसेउरेह नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी सीधे खदान की सुरंगों में पहुंच गया। खदान का शाफ्ट करीब 100 मीटर गहरा बताया गया है। यह जगह राजधानी जकार्ता के दक्षिण में स्थित है। पानी भरने से पहले खुदाई वाले एक हिस्से में मौजूद कुछ मजदूर बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन कई लोग भीतर ही फंस गए।

सूचना मिलने में 16 घंटे की देरी, 325 बचावकर्मी जुटे

खदान में अवैध गतिविधियां चलने के कारण प्रशासन को हादसे की जानकारी तुरंत नहीं मिल सकी। शुरुआत में स्थानीय खनिकों और ग्रामीणों ने पंप लगाकर पानी निकालने की कोशिश की, लेकिन जलस्तर बढ़ता रहा। पुलिस को करीब 16 घंटे बाद लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद सरकारी खनन कंपनी पीटी एंटम ने बुधवार आधी रात के कुछ समय बाद जकार्ता सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी को औपचारिक रिपोर्ट दी। गुरुवार को 325 बचावकर्मी अभियान में लगे थे। एजेंसी की प्रमुख देसियाना कार्तिका बहारी के मुताबिक, टीम का ध्यान आसपास के दो खदान शाफ्ट पर था। बचावकर्मी रस्सियों के सहारे भीतर उतरकर लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

जिंदा मिलने की उम्मीद कम

बचाव दल विशेष पंपों से खदान का पानी निकाल रहे हैं। इनमें पानी के भीतर काम करने वाले पंप भी शामिल हैं। साथ ही उन रास्तों को बंद करने की कोशिश की जा रही है, जहां से जमीन के अंदर का पानी सुरंगों में पहुंच रहा है। पश्चिमी जावा पुलिस के प्रवक्ता हेंद्र रोचमावान ने बताया कि कम से कम 10 खनिक अब भी अंदर हो सकते हैं। उनके मुताबिक, चौथे दिन किसी के जीवित मिलने की संभावना काफी कम रह गई है। उन्होंने कहा कि अगर अब कोई जिंदा मिलता है तो यह चमत्कार होगा, लेकिन तलाशी अभियान जारी रहेगा।

Read More

मेरठ होटल कांड में मैनेजर और मालिक गिरफ्तार, कैंट रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने दबोचा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments