HomeBreaking Newsछोटे कारोबारियों के लिए PhonePe बना मददगार! 20 लाख से ज्यादा लोन बांटे

छोटे कारोबारियों के लिए PhonePe बना मददगार! 20 लाख से ज्यादा लोन बांटे

डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली कंपनी फोनपे (PhonePe) ने छोटे कारोबारियों को कर्ज उपलब्ध कराने के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के अनुसार, उसने अपने बैंक और एनबीएफसी (NBFC) पार्टनर्स की मदद से अब तक 20 लाख से अधिक लोन वितरित कराने में सहयोग किया है। फोनपे ने साल 2023 में कारोबारियों के लिए मर्चेंट लेंडिंग सर्विस की शुरुआत की थी। अब यह सुविधा देश के करीब 97 प्रतिशत पिनकोड तक पहुंच चुकी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को बैंक तथा वित्तीय संस्थानों से आसानी से कर्ज दिलाना है।

फोनपे के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक दिए गए कुल लोन में 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी टियर-2 और उससे छोटे शहरों की है। वहीं, लगभग एक-तिहाई कर्ज ग्रामीण क्षेत्रों और टियर-5 व टियर-6 शहरों के कारोबारियों तक पहुंचा है। खास बात यह है कि करीब 15 प्रतिशत ऐसे व्यापारियों ने भी इस सुविधा का लाभ उठाया है, जिन्होंने पहले कभी किसी बैंक या वित्तीय संस्था से औपचारिक कर्ज नहीं लिया था। बिहार के किशनगंज और मधुबनी, राजस्थान के जैसलमेर, गुजरात के कच्छ, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और महाराष्ट्र के लातूर जैसे इलाकों में भी यह सुविधा उपलब्ध है।

50 हजार रुपये की बिक्री वाले कारोबारी भी ले रहे लोन

कंपनी के मुताबिक, ऐसे छोटे दुकानदार भी लोन ले रहे हैं, जिनका औसत मासिक कारोबार लगभग 50 हजार रुपये है। इस पैसे का इस्तेमाल वे दुकान के लिए सामान खरीदने, रोजमर्रा के खर्च पूरे करने और व्यापार बढ़ाने में कर रहे हैं।

कारोबारी PhonePe for Business ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें कंपनी के 50 हजार से अधिक फील्ड कर्मचारी भी सहायता करते हैं।

डिजिटल तकनीक से आसान हो रही कर्ज तक पहुंच

फोनपे लेंडिंग के CEO हेमंत गाला के अनुसार, कंपनी पिछले करीब एक दशक से 5 करोड़ से ज्यादा कारोबारियों के साथ जुड़ी हुई है। अब डिजिटल पेमेंट के इस नेटवर्क के जरिए छोटे व्यापारियों को औपचारिक कर्ज से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

कंपनी का कहना है कि AI, डिजिटल तकनीक और जमीनी स्तर पर मौजूद कर्मचारियों की मदद से उन कारोबारियों तक भी वित्तीय सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं जहां बैंकिंग सेवाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। इसका उद्देश्य छोटे कारोबारियों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करना और MSME क्षेत्र में कर्ज की उपलब्धता बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें : हाथ में माइक और मोबाइल लिए हर कोई पत्रकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट तय करेगा सुरक्षा के नए नियम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments