HomeBreaking Newsशादी के मंडप में मचा हड़कंप! सात फेरों से पहले पहुंची महिला...

शादी के मंडप में मचा हड़कंप! सात फेरों से पहले पहुंची महिला सिपाही, बोली- दूल्हा मेरा प्रेमी है

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद(Firozabad) में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब सात फेरों से पहले एक महिला पुलिसकर्मी अचानक मैरिज होम पहुंच गई। महिला ने दूल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए उसकी शादी पर आपत्ति जताई। इस दावे के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी की रस्में रोक दीं और विवाह करने से इनकार कर दिया। देखते ही देखते खुशियों का माहौल तनाव में बदल गया। बाद में मामला पुलिस थाने पहुंचा जहां दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया।

यह मामला फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 24 नवंबर को स्टेशन रोड स्थित रॉयल गार्डन मैरिज होम में विवाह समारोह आयोजित किया गया था। मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र की एक युवती की शादी नारखी थाना क्षेत्र के नगला रामकुंवरि जाटऊ निवासी युवक से तय हुई थी। बताया गया है कि दूल्हा उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और दोनों परिवार मेहमानों के साथ रस्में शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। तभी यूपी पुलिस में तैनात बताई जा रही एक महिला सिपाही वहां पहुंची और दूल्हे के साथ अपने प्रेम संबंध होने का दावा किया।

आरोप के बाद दुल्हन पक्ष ने लिया फैसला

महिला की बात सुनकर दुल्हन पक्ष ने शादी आगे बढ़ाने से मना कर दिया। इसके बाद विवाह की रस्में रोक दी गईं। महिला सिपाही अपना पक्ष रखने के बाद वहां से चली गई, लेकिन दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया।

थाने में बातचीत के बाद हुआ समझौता

घटना की जानकारी मिलने पर टूंडला पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया। वहां रिश्तेदारों की मौजूदगी में काफी देर तक बातचीत हुई। आखिरकार दोनों परिवारों के बीच सहमति बन गई। समझौते के मुताबिक, दूल्हे के परिवार ने शादी की तैयारियों पर दुल्हन पक्ष की ओर से खर्च की गई रकम वापस कर दी।

इस मामले में पुलिस ने दूल्हे, दुल्हन और महिला सिपाही की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। समझौते के बाद पुलिस की ओर से भी कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई। फिलहाल महिला के दावे की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के पार्क में 10 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments