Donald Trump Praises PM Modi: दिल्ली में अमेरिकी स्वतंत्रता घोषणा पत्र की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। कार्यक्रम में अमेरिकी विशेष दूत सर्जियो गोर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मौजूद थे। इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन सर्जियो गोर के पास आया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।
मुझे PM मोदी बहुत पसंद- ट्रंप
फोन पर लाइव बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी बेहद पसंद हैं और वे उनके करीबी मित्र हैं। ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अमेरिका और उन पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि, अगर भारत को किसी भी तरह की मदद की जरूरत होगी तो उसे पता है कि किसे फोन करना है।
भारत-US संबंधों पर ट्रंप का बयान
ट्रंप ने बातचीत के दौरान दावा किया कि दोनों देशों के बीच संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत जो चाहता है, उसे वह हासिल कर लेता है। ट्रंप ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार का जिक्र करते हुए कहा कि देश लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है और यही मजबूती दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करेगी।
मार्को रुबियो की भी की तारीफ
अमेरिकी राष्ट्रपति ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भी खुलकर सराहना की। ट्रंप ने उन्हें अमेरिका के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ विदेश मंत्रियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि रुबियो अमेरिका का शानदार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और आगे भी बेहतर काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने ट्रंप की इस बातचीत को काफी अहम माना।
PM मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण
सर्जियो गोर ने कार्यक्रम में बताया कि ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया गया है। ट्रंप ने फोन पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बात करना उनके लिए सम्मान की बात है और वे उन्हें अपना बड़ा प्रशंसक मानते हैं। इस चीज को भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ती नजदीकियों के तौर पर देखा जा रहा है।
क्यों अहम है रुबियो की यात्रा?
मार्को रुबियो की भारत यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब अमेरिका की नई आव्रजन नीति को लेकर चर्चा तेज है। हाल ही में अमेरिका ने कई कानूनी प्रवासियों से ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने को कहा है, जिससे प्रवासी समुदाय में चिंता बढ़ी है। ऐसे माहौल में भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और कूटनीतिक बातचीत को जरुरी माना जा रहा है।
व्यापार समझौते को लेकर भी बड़ी जानकारी
मार्को रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह समझौता दोनों देशों के राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। रुबियो और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा सहयोग जैसे जरुरी मुद्दों पर चर्चा हुई।
Read More:
IPL 2026: राजस्थान की जीत से खत्म हुआ प्लेऑफ का सस्पेंस, मुंबई की हार ने पंजाब-KKR का सपना तोड़ा

