Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अपने शहर का शुभ समय जरूर जान लें। 6 नवंबर को धनतेरस मनाई जाएगी। यहां देखें दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, पटना समेत 50 प्रमुख शहरों में खरीदारी, लक्ष्मी पूजन और दीपदान का शुभ मुहूर्त। साथ ही जानें चौघड़िया का समय और पूजा की सही विधि।
6 नवंबर को मनाई जाएगी धनतेरस
हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी।
इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने और विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
धनतेरस पर क्या खरीदना माना जाता है शुभ?
धनतेरस के अवसर पर सोना, चांदी, पीतल के बर्तन और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी करना मंगलकारी माना जाता है। वहीं, शाम के समय भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर यमराज के नाम से दीपदान करने की भी परंपरा है। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति और आरोग्य बना रहता है।
50 शहरों में धनतेरस पर खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर खरीदारी और लक्ष्मी पूजन के लिए अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के अनुसार शुभ मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं। यहां देखें 6 नवंबर 2026 को दोपहर में कुंभ लग्न के दौरान खरीदारी और शाम को वृषभ लग्न में पूजा व दीपदान का समय।
शहर दोपहर खरीदारी (कुंभ लग्न) शाम पूजन व दीपदान (वृषभ लग्न)
वाराणसी 01:22 से 02:53 | 05:58 से 07:54 |
मथुरा 01:43 से 03:14 | 06:19 से 08:15 |
आगरा | 01:42 से 03:13 | 06:18 से 08:14 |
झांसी | 01:40 से 03:11 | 06:16 से 08:12 |
पटना | 01:14 से 02:45 | 05:50 से 07:46 |
नई दिल्ली | 01:45 से 03:16 | 06:21 से 08:17 |
गुरुग्राम | 01:46 से 03:17 | 06:22 से 08:18 |
फरीदाबाद | 01:45 से 03:16 | 06:21 से 08:17 |
नोएडा / ग्रेटर नोएडा | 01:44 से 03:15 | 06:20 से 08:16 |
गाजियाबाद | 01:44 से 03:15 | 06:20 से 08:16 |
मेरठ | 01:43 से 03:14 | 06:19 से 08:15 |
रामपुर | 01:38 से 03:09 | 06:14 से 08:10 |
मुरादाबाद | 01:39 से 03:10 | 06:15 से 08:11 |
रांची | 01:13 से 02:44 | 05:49 से 07:45 |
जमशेदपुर | 01:09 से 02:40 | 05:45 से 07:41 |
कोलकाता / हावड़ा | 01:01 से 02:32 | 05:37 से 07:33 |
सिलीगुड़ी | 01:01 से 02:32 | 05:37 से 07:33 |
प्रयागराज | 01:27 से 02:58 | 06:03 से 07:59 |
अयोध्या | 01:25 से 02:56 | 06:01 से 07:57 |
गोरखपुर | 01:20 से 02:51 | 05:56 से 07:52 |
लखनऊ | 01:30 से 03:01 | 06:06 से 08:02 |
कानपुर | 01:33 से 03:04 | 06:09 से 08:05 |
भुवनेश्वर / कटक | 01:11 से 02:42 | 05:47 से 07:43 |
गुवाहाटी | 12:47 से 02:18 | 05:23 से 07:19 |
हरिद्वार / ऋषिकेश | 01:41 से 03:12 | 06:17 से 08:13 |
चित्रकूट | 01:30 से 03:01 | 06:06 से 08:02 |
बरेली | 01:36 से 03:07 | 06:12 से 08:08 |
देहरादून | 01:42 से 03:13 | 06:18 से 08:14 |
शिमला | 01:45 से 03:16 | 06:21 से 08:17 |
चंडीगढ़ / पंचकुला / मोहाली | 01:47 से 03:18 | 06:23 से 08:19 |
लुधियाना | 01:51 से 03:22 | 06:27 से 08:23 |
अमृतसर / जालंधर | 01:54 से 03:25 | 06:30 से 08:26 |
जयपुर | 01:51 से 03:22 | 06:27 से 08:23 |
जोधपुर | 02:02 से 03:33 | 06:38 से 08:34 |
कोटा | 01:51 से 03:22 | 06:27 से 08:23 |
उदयपुर | 01:59 से 03:30 | 06:35 से 08:31 |
मेहंदीपुर बालाजी | 01:46 से 03:17 | 06:22 से 08:18 |
बीकानेर | 02:01 से 03:32 | 06:37 से 08:33 |
भोपाल | 01:44 से 03:15 | 06:20 से 08:16 |
इंदौर / उज्जैन | 01:51 से 03:22 | 06:27 से 08:23 |
जबलपुर | 01:34 से 03:05 | 06:10 से 08:06 |
रायपुर | 01:28 से 02:59 | 06:04 से 08:00 |
भिलाई / दुर्ग | 01:29 से 03:00 | 06:05 से 08:01 |
नागपुर | 01:38 से 03:09 | 06:14 से 08:10 |
मुंबई / ठाणे / नवी मुंबई | 02:03 से 03:34 | 06:39 से 08:35 |
पुणे / पिंपरी | 01:59 से 03:30 | 06:35 से 08:31 |
अहमदाबाद / गांधीनगर | 02:04 से 03:35 | 06:40 से 08:36 |
सूरत / वडोदरा | 02:03 से 03:34 | 06:39 से 08:35 |
बेंगलुरु | 01:44 से 03:15 | 06:20 से 08:16 |
धनबाद / बोकारो | 01:08 से 02:39 | 05:44 से 07:40 |
अलीगढ़ | 01:42 से 03:13 | 06:18 से 08:14
चौघड़िया के अनुसार खरीदारी के शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर चौघड़िया के अनुसार भी खरीदारी करना शुभ माना जाता है। 6 नवंबर 2026 को खरीदारी के लिए शुभ, लाभ, अमृत और चर चौघड़िया के समय इस प्रकार हैं।
-
लाभ चौघड़िया: सुबह 07:54 बजे से 09:16 बजे तक।
-
अमृत चौघड़िया: सुबह 09:16 बजे से 10:38 बजे तक।
-
शुभ चौघड़िया: दोपहर 12:01 बजे से 01:23 बजे तक।
-
चर चौघड़िया: शाम 04:07 बजे से 05:30 बजे तक।
धनतेरस पर कैसे करें भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा?
धनतेरस के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करके भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
पूजा के दौरान दीपक जलाएं और देवी-देवताओं को फूल, फल, मिठाई, धूप और दीप अर्पित करें। भगवान धन्वंतरि के मंत्रों का जाप करके अच्छे स्वास्थ्य और सुख की कामना करें। इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विधि-विधान से पूजा करें और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।
शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं और यमराज के नाम से दीपदान करें। अंत में परिवार के सभी सदस्यों के साथ आरती करें और प्रसाद वितरित करें। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर विधि-विधान से पूजा और दीपदान करने से घर में सुख-शांति, आरोग्य और समृद्धि बनी रहती है।
Read More:

