HomeBreaking Newsसंविधान गौरव दिवस पर BJP का देशभर में शक्ति प्रदर्शन, अमित शाह-नड्डा...

संविधान गौरव दिवस पर BJP का देशभर में शक्ति प्रदर्शन, अमित शाह-नड्डा समेत बड़े नेता संभालेंगे कमान!

राष्ट्रीय संविधान दिवस(Samvidhan Gaurav Diwas) के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशभर में ‘संविधान गौरव दिवस’ के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। गुरुवार 26 नवंबर को पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अलग-अलग शहरों में होने वाले आयोजनों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इन कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में दोपहर 3:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे संविधान के महत्व पर अपनी बात रखेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। सभा में दिल्ली के सांसदों और आमंत्रित बुद्धिजीवियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

अहमदाबाद में जेपी नड्डा के दो कार्यक्रम

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा गुजरात के अहमदाबाद में दो अलग-अलग आयोजनों में हिस्सा लेंगे। उनका पहला कार्यक्रम दोपहर 3:55 बजे सारंगपुर में होगा जहां वे डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

इसके बाद शाम 4:30 बजे पालड़ी स्थित टैगोर हॉल में आयोजित सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम संविधान दिवस के उपलक्ष्य में रखा गया है।

पटना में नितिन नवीन करेंगे शिरकत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना के ज्ञान भवन ऑडिटोरियम में आयोजित संविधान गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे। यहां वे संविधान के महत्व और इसके निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर अपनी बात रखेंगे।

इसके अलावा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस दिन बेतिया पहुंचेंगे। वे यहां ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ’ मार्च में हिस्सा लेंगे।

क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस?

भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था। हालांकि, इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। वर्ष 2015 में केंद्र सरकार ने 26 नवंबर को आधिकारिक रूप से संविधान दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में आज डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का महाशिविर, पेंशनधारकों को मिलेगी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments