चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि “राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी को शर्म भी नहीं आती है कि यह (राहुल गांधी और कांग्रेस) मृत पड़े पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं” विज मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आरोप कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का संस्कार निगमबोध घाट में करके उनका अपमान किया गया है, के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि “राजनीति और समय पर भी की जा सकती है अभी जहां उनका स्मारक बनना है वह जगह तय नहीं हुई थी। जबकि सरकार ने बता दिया है कि हम जगह ढूंढ रहे हैं तथा जगह तय कर रहे हैं। अगर जगह तय नहीं हुई है तो कहीं ना कहीं तो उनका (पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह) संस्कार किया जाना था और इसलिए उनका जो संस्कार है वह निगमबोध घाट पर किया गया है”
विज ने किसी का बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि “इसी बहाने कई महानुभाव के कदम भी निगमबोध घाट पर चले गए, जो कभी शायद न जाते हो क्योंकि वह आम जनता के लिए ही शिवधाम बनाया हुआ है”
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को 31 दिसंबर तक किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल में शिफ्ट करने के आदेश को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि “हां मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार इसमें किसी भी प्रकार की कोई राजनीति नहीं करेगी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक कार्रवाई करेगी”
“राहुल गांधी और उनके कांग्रेस पूर्व PM मनमोहन सिंह पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आई” – अनिल विज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली में दलाई लामा का नया ठिकाना! लुटियंस जोन में मिला सरकारी बंगला, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
on श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा का मेगा टेस्ट! CISF और एयरफोर्स ने इमरजेंसी मॉक ड्रिल से परखी तैयारियां
on शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बग्गी में उतरा करंट, दो बैंडकर्मियों की मौत, दूल्हे ने ऐसे बचाई जान
on शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बग्गी में उतरा करंट, दो बैंडकर्मियों की मौत, दूल्हे ने ऐसे बचाई जान
on दादी के अंतिम संस्कार के लिए 21 नवंबर को अमृतसर आएंगे अमृतपाल सिंह, परिवार ने जमा कराए 10 लाख रुपये
on हिमाचल में नकली दवाओं का बड़ा खेल बेनकाब! नामी कंपनियों की पैकिंग में बेची जा रही थीं फर्जी दवाएं

