HomeCurrent NewsPM मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2025 के 9वें एडिशन का किया उद्घाटन

PM मोदी ने ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2025 के 9वें एडिशन का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2025 के 9वें एडिशन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “इंडिया मोबाइल कांग्रेस और दूरसंचार क्षेत्र में भारत की सफलता, आत्मनिर्भर भारत के विजन की ताकत को दिखाती है… जो देश कभी 2G के लिए संघर्ष कर रहा था, अब उसके हर जिले में 5G है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही भारत ने अपना मेड इन इंडिया 4G स्टैक लॉन्च किया है, जो कि देश के लिए एक बड़ी स्वदेशी उपलब्धि है। अब भारत दुनिया के उन 5 देशों की लिस्ट में आ गया है जिनके पास ये सामर्थ्य है।

बता दें कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस एशिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम, मीडिया और टेक्नोलॉजी इवेंट है जो कि 11 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें देश-विदेश की कंपनियां, स्टार्टअप्स और विशेषज्ञ नई तकनीकों को पेश करेंगे। इसमें भारत, कनाडा, जापान, ब्रिटेन, रूस समेत 150 से ज्यादा देशों से 1.5 लाख से ज्यादा स्पीकर्स, 7000 से ज्यादा ग्लोबल डेलिगेट्स और 400 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments