HomeBreaking Newsमथुरा में दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से 9 लोगों की मौत, CM...

मथुरा में दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से 9 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां लोगों से भरी नाव पांटून ब्रिज से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

पंजाब से आए थे सभी लोग

पुलिस के अनुसार, नाव में सवार लोग पंजाब से आए हुए थे और वृंदावन से देवराहा बाबा मठ के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। SP ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने बताया कि नाव मरम्मत किए जा रहे पांटून ब्रिज से टकरा गई, जिसके बाद संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने भी अभियान में हिस्सा लिया। कड़ी मशक्कत के बाद 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 9 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

CM योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राहत कार्य में तेजी लाई जाए और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और घटना की पूरी जांच करने के निर्देश भी दिए हैं।

Read More

हरियाणा में एक ही हफ्ते में दूसरी बार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS समेत 17 अधिकारियों के हुए तबादले

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments