HomeBreaking Newsहरियाणा में एक ही हफ्ते में दूसरी बार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4...

हरियाणा में एक ही हफ्ते में दूसरी बार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS समेत 17 अधिकारियों के हुए तबादले

हरियाणा सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इसमें 4 IAS और 13 HCS अधिकारियों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि एक ही हफ्ते में यह दूसरी बार है, जब सरकार ने बड़े स्तर पर ट्रांसफर किए हैं।

प्रमुख IAS अधिकारियों के तबादले

सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विजय कुमार सिद्दाप्पा भाविकट्टी (IAS 2011) को HAFED और हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉर्पोरेशन के एमडी पद से हटाकर राज्यपाल का सचिव और श्रम आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह अनिश यादव (IAS 2014) को दोनों संस्थाओं का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
बिजली निगमों और शहरी विभाग में बदलाव हुआ है। विक्रम (IAS 2014) को UHBVN, DHBVN, हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड और ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सचिन गुप्ता (IAS 2018) को रोहतक में HSVP का प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक (शहरी संपदा) बनाया गया है।

HCS अधिकारियों में भी बड़े बदलाव

HCS अधिकारियों में भी कई अहम तबादले किए गए हैं –

  • वीरेंद्र चौधरी (HCS 2013) को कुरुक्षेत्र जिला परिषद और DRDA का CEO बनाया गया।

  • मनीष कुमार लोहान (HCS 2013) को खान एवं भू-विज्ञान और जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया।

  • अनमोल (HCS 2020) को सोनीपत सहकारी शुगर मिल्स का एमडी बनाया गया।

नए और युवा अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

ज्योति नागपाल (HCS 2023) को गुरुग्राम का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया।

सपना यादव (HCS 2023) को HIPA गुरुग्राम में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई।
हनी बंसल (HCS 2023) को फरीदाबाद में SDO (सिविल) नियुक्त किया गया।
हरिराम (HCS 2023) को हथीन का SDM बनाया गया, जहां से अप्रतिम सिंह का तबादला हुआ है।
गौरतलब है कि इससे पहले 8 अप्रैल को भी अधिकारियों के तबादले किए गए थे। लगातार हो रहे इन फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से विभिन्न विभागों में कार्यकुशलता बढ़ेगी और प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी।

Read More

Delhi में साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, पाकिस्तान-बांग्लादेश से कनेक्शन, 113 आरोपी गिरफ्तार…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments