Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsमुजफ्फरनगर में पुलिस एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, दर्ज...

मुजफ्फरनगर में पुलिस एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, दर्ज हैं 18 मुकदमे

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश को मार गिराया। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश पर विभिन्न थानों में 18 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने बदमाश के पास से एक पिस्टल, एक बाइक और चोरी के जेवरात बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया आरोपी बदमाश मेहताब शामली जिले के रसूलपुर सोंटा का रहने वाला था। पुलिस और बदमाश के बीच यह मुठभेड़ बुढ़ाना थाना क्षेत्र के पारसोली इलाके में हुई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से एक सरकारी 38.5 बोर की रिवॉल्वर, एक 9 MM पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

एक लाख का ईनामी बदमाश

मुजफ्फरनगर पुलिस अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। आरोपी अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। बीती देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया। आरोपी सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में फरार चल रहा था। मारे गए बदमाश मेहताब पर अलग-अलग थानों में लूट और डकैती समेत 18 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। मेहताब रसूलपुर सोंटा का रहने वाला था। पुलिस और बदमाश के बीच यह मुठभेड़ बुढ़ाना कोतवाली थाना क्षेत्र के पारसोली इलाके में हुई।

अपराधियों पर कसती नकेल

पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसती जा रही है। सात दिनों के अंदर दो मुठभेड़ें हो चुकी हैं। गोरखपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी नईम मुजफ्फरनगर जिले में मुठभेड़ में मारा गया। नईम पर नोएडा, मेरठ और दिल्ली में 36 मुकदमे दर्ज थे। यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नीट छात्र दीपक गुप्ता की हत्या करने वाले पशु तस्कर जुबैर को भी मुठभेड़ में मार गिराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments