HomeBreaking Newsअमेरिका का बड़ा एक्शन, भारतीय कपल समेत 9 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

अमेरिका का बड़ा एक्शन, भारतीय कपल समेत 9 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

अमेरिका(US News) ने ईरान को तेल से जुड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचाने में मदद करने के आरोप में बड़ा कदम उठाया है। ट्रंप प्रशासन ने भारत और तुर्की से जुड़े कुछ व्यक्तियों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस कार्रवाई में भारत में रहने वाले एक दंपति और उनसे जुड़ी नौ कंपनियां भी शामिल हैं। अमेरिकी सरकार का आरोप है कि ये लोग ईरान के तेल कारोबार को जारी रखने के लिए समुद्री रास्तों से जुड़ी कथित धोखाधड़ी में शामिल थे।

अमेरिकी वित्त विभाग के मुताबिक, प्रतिबंधित लोगों में चंडीगढ़ में रहने वाले सुनील कुमार शर्मा और उनकी पत्नी जसप्रीत प्रीति शाहिद शामिल हैं। इनके अलावा दो अन्य भारतीय नागरिकों पर भी कार्रवाई की गई है, जो दंपति के कारोबारी कामकाज से जुड़े थे। अमेरिका का दावा है कि शर्मा और उनके नेटवर्क ने फर्जी समुद्री दस्तावेज और प्रमाण-पत्र जारी करने का काम किया। इसके जरिए ईरान के लिए तेल ले जाने वाले प्रतिबंधित जहाजों को अपनी पहचान छिपाने और अंतरराष्ट्रीय नियमों से बचने में मदद मिलती थी।

फर्जी झंडों और दस्तावेजों का इस्तेमाल

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के अनुसार, इस नेटवर्क ने गुयाना, एस्वातिनी और लाओस जैसे देशों के नाम का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया। इन देशों के प्रतिनिधि होने का दावा करके जहाजों के लिए झंडे और प्रमाण-पत्र जारी किए गए।

इसके अलावा, इस नेटवर्क ने कई वेबसाइट और कारोबारी इकाइयां भी बनाई थीं जिनके माध्यम से जहाजों के पंजीकरण, नाविकों के प्रशिक्षण और प्रमाणन जैसी सेवाएं देने का दावा किया जाता था। अमेरिका का कहना है कि इस व्यवस्था से ईरानी सेना और उससे जुड़े संगठनों के लिए काम करने वाले जहाजों को भी फायदा पहुंचा।

तुर्की की कंपनी पर भी प्रतिबंध

अमेरिका ने तुर्की की कंपनी फ्यूगो ग्राउंड सर्विसेज इंक को भी प्रतिबंधित किया है। आरोप है कि यह कंपनी पहले से प्रतिबंधित ईरानी एयरलाइंस को हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग और दूसरी सेवाएं उपलब्ध करा रही थी।

ट्रंप प्रशासन की सख्त चेतावनी

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने स्पष्ट किया है कि ईरान की मदद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नजर ऐसे लोगों पर है जो जमीन, समुद्र या हवाई रास्तों से ईरानी सरकार को समर्थन दे रहे हैं।

इस कार्रवाई के जरिए अमेरिका ने संकेत दिया है कि ईरान के तेल कारोबार और उससे जुड़े नेटवर्क पर आर्थिक दबाव बनाए रखने की उसकी नीति फिलहाल जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले धामी सरकार का सरकारी कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट, बढ़ाया महंगाई भत्ता…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments