HomeCurrent Newsगोल्डी बराड़ समेत 296 कुख्यात गैंगस्टरों को भारत डिपोर्ट करेगा कनाडा, अब...

गोल्डी बराड़ समेत 296 कुख्यात गैंगस्टरों को भारत डिपोर्ट करेगा कनाडा, अब तक 32 के खिलाफ आदेश जारी

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ समेत कई अन्य वांछित अपराधियों को कनाडा से डिपोर्ट किए जाने की तैयारी चल रही है। कनाडा सरकार ने अवैध रूप से या शरणार्थी बनकर रह रहे गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत रंगदारी, फायरिंग और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलग-अलग देशों के 296 गैंगस्टरों की सूची तैयार की है। इनमें से 32 अपराधियों के खिलाफ इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ऑफ कनाडा डिपोर्टेशन के आदेश जारी कर चुका है। हालांकि, अब तक इन नामों को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

कनाडा में पंजाबी कारोबारियों पर निशाना

कनाडा के सरे (Surrey) शहर में पंजाबी कारोबारी गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। पुलिस को पंजाबी भाषा में एडवाइजरी जारी करनी पड़ी है ताकि लोग रंगदारी कॉल्स और धमकियों से सतर्क रह सकें। आरोप है कि गैंगस्टर पहले फोन के जरिए उगाही की मांग करते हैं और इंकार करने पर फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं।

खालिस्तान समर्थकों पर भी आरोप

कुछ मामलों में खालिस्तान समर्थकों पर भी रंगदारी और फायरिंग में शामिल होने के आरोप लगे हैं। हाल ही में सरे में तीन ऐसे संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था।

हेल्पलाइन और इनाम की घोषणा

पुलिस ने “Surrey Extortion Tip Line” (236-485-5149) शुरू की है, जो सप्ताह में सातों दिन संचालित होती है। इसके अलावा अहम जानकारी देने वालों के लिए 2.5 लाख डॉलर तक का इनाम फंड घोषित किया गया है, जिसमें दोषियों को सजा दिलाने वाली सूचना पर 1 लाख डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है। इसे कनाडा के इतिहास के बड़े इनामों में से एक माना जा रहा है।

Read More

‘ग्रामीण ओलंपिक’ में बैलगाड़ी की रेस बनी आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने की CM मान की तारीफ

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments