HomeBreaking Newsनोएडा में धनतेरस-दिवाली के चलते 4 दिन तक इन रास्तों पर रहेगा...

नोएडा में धनतेरस-दिवाली के चलते 4 दिन तक इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए नोएडा(Noida) के बाजारों और शॉपिंग मॉल में लोगों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। त्योहारों के दौरान सड़कों पर जाम की समस्या न हो इसके लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात एडवाइजरी जारी की है। यह व्यवस्था 5 नवंबर से 8 नवंबर तक लागू रहेगी। इस दौरान सेक्टर-18 के अट्टा मार्केट और आसपास के इलाकों में जरूरत के अनुसार वाहनों का रास्ता बदला जा सकता है। इसके अलावा दादरी और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही को लेकर भी पाबंदियां रहेंगी।

सेक्टर-18 स्थित अट्टा मार्केट में भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक पुलिस डायवर्जन लागू करेगी। अट्टापीर चौक से अट्टा चौक की तरफ जाने वाले वाहन अट्टापीर से बाएं मुड़कर राय रेजिडेंसी चौक पहुंचेंगे। यहां से दाएं मुड़कर कैम्ब्रिज स्कूल के सामने एलिवेटेड रोड के नीचे से यू-टर्न लेना होगा। इसके बाद सेक्टर-28 कार मार्केट के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं, अट्टा चौक से अट्टापीर की ओर जाने वाले वाहन बाएं मुड़कर जीआईपी मॉल के सामने से फिल्म सिटी फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न लेंगे। इसके बाद डीएलएफ या सेंटर स्टेज मॉल की तरफ से आगे जा सकेंगे।

सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन जाने वालों को भी देना होगा ध्यान

फिल्म सिटी फ्लाईओवर और सेक्टर-18 गुरुद्वारे की ओर से मेट्रो स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी बदले हुए रूट का सामना करना पड़ सकता है। इस दिशा से आने वाले वाहनों को सेक्टर-18 अंडरपास के रास्ते भेजा जाएगा।

मालवाहक वाहनों की एंट्री पर कहां रहेगी रोक 

दादरी में लुहारली टोल से एनटीपीसी तिराहे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। रेलवे रोड से आने वाले ट्रैफिक को जरूरत पड़ने पर रेलवे फ्लाईओवर से पहले बाईपास तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन एनटीपीसी तिराहे के रास्ते आगे जा सकेंगे।

इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी पहले से लागू नो-एंट्री नियमों के तहत मालवाहक वाहनों पर पाबंदी जारी रहेगी। त्योहारों के दौरान घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें। इससे जाम और अनावश्यक परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR की हवा फिर हुई जानलेवा! AQI 450 पार, GRAP-II लागू…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments