HomeBreaking NewsCJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा गया तिहाड़...

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा गया तिहाड़ जेल? दिल्ली पुलिस ने बताई वजह…

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्य सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली में हुए प्रदर्शन के मामले में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस(Delhi Police) के मुताबिक, दोनों पर बार-बार सार्वजनिक शांति भंग करने और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को उकसाने की कोशिश करने के आरोप हैं। वहीं, इस मामले में गिरफ्तार आजिंक्य शिंदे को 5,000 रुपये का श्योरिटी बॉन्ड भरने के बाद जमानत मिल गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह CJP के सदस्यों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।

पुलिस का आरोप है कि सौरव दास, आशुतोष रांका, आजिंक्य शिंदे और पार्टी के 11 अन्य सदस्य एक निजी परिसर से कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से प्रवेश कर वहां पहुंचे थे। पुलिस ने जंतर-मंतर को प्रतिबंधित प्रदर्शन स्थल बताते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की।पुलिस का कहना है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाई। इस घटना के बाद कुल 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

पहले भी हिरासत में लिए गए थे नेता

सौरव दास और आशुतोष रांका को इससे पहले 10 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक विमान के अंदर से अभिजीत दीपके के साथ हिरासत में लिया गया था। अगले दिन उन्हें एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। उस समय एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर उन्हें रिहा कर दिया गया था। हालांकि, मंगलवार को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद उन्हें दोबारा हिरासत में लिया गया और बुधवार को अदालत में पेश किया गया।

दो थानों में दर्ज हुई FIR

दिल्ली पुलिस ने मामले में कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट थानों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, बार-बार कानून का उल्लंघन होने और भविष्य में ऐसी गतिविधियों की आशंका को देखते हुए सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं, आजिंक्य शिंदे को छह महीने तक शांति बनाए रखने और अच्छे आचरण की शर्त पर जमानत दी गई है।

यह भी पढ़ें : ‘मैं पहले से लाइन में…’, एलन मस्क को सुनील मित्तल ने दिया ऐसा करारा जवाब…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments