Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsUP News : CM पुष्कर सिंह धामी गोंडा पहुंचे, छात्रों को मोटरसाइकिल...

UP News : CM पुष्कर सिंह धामी गोंडा पहुंचे, छात्रों को मोटरसाइकिल और स्कूटी देकर किया प्रोत्साहित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रकथा महोत्सव’ में हिस्सा लिया। यह भव्य आयोजन गोंडा के नंदिनी नगर में हो रहा है।

अयोध्या एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री धामी दोपहर 2:15 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से गोंडा के नंदिनी निकेतन पहुंचे और दोपहर 2:20 से 3:20 बजे तक राष्ट्रकथा महोत्सव में शामिल रहे।

सद्गुरु रितेश्वरजी महाराज के प्रवचन मुख्य आकर्षण

महोत्सव का मुख्य आकर्षण विख्यात कथावाचक सद्गुरु रितेश्वरजी महाराज के प्रवचन हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के आने होने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति की भावना को जोड़ने वाला बताया जा रहा है।

मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर प्रतिभा खोज परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मोटरसाइकिल और स्कूटी देकर प्रोत्साहित किया गया। जानकारी के मुताबिक पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह हर वर्ष अपने जन्मदिन के अवसर पर लगभग 16 जिलों के ग्रामीण छात्रों के लिए यह परीक्षा आयोजित करते हैं, जिसका उद्देश्य शिक्षा के लिए छात्रों में जागरूकता बढ़ाना है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए गोंडा जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। नंदिनी निकेतन और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि आस-पास के क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कार्यक्रम के बाद CM धामी शाम 3:20 बजे नंदिनी निकेतन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे, जहां वे श्री राम मंदिर में दर्शन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments