HomeBreaking Newsप्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने तोतली आवाज में किया गायत्री मंत्र...

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने तोतली आवाज में किया गायत्री मंत्र का जाप, संस्कार देख फैंस हुए मंत्रमुग्ध!

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) इन दिनों अपने काम के साथ परिवार के साथ भी खूबसूरत पल बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए। इन पोस्ट में वेकेशन से लेकर फिल्म की शूटिंग तक की झलक देखने को मिली। हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान उनकी बेटी मालती मैरी के एक वीडियो ने खींचा। इसमें मालती अपनी मां की गोद में बैठकर गायत्री मंत्र बोलने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश हैं और मां-बेटी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरों और वीडियो का एक पोस्ट शेयर किया।

इनमें एक वीडियो ऐसा है जिसमें वह मालती को प्यार से अपने पास बैठाकर गायत्री मंत्र सिखाती दिखाई दे रही हैं। मालती भी अपनी मां की आवाज सुनकर मंत्र दोहराने की कोशिश करती हैं। इस दौरान उनकी मासूम आवाज और प्यारी अदाएं लोगों का दिल जीत रही हैं। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए फैंस को साउंड ऑन करने के लिए भी कहा। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने मालती की मासूमियत की तारीफ की और परिवार को शुभकामनाएं दीं।

मालती के लिए काम से ज्यादा जरूरी है परिवार

प्रियंका पहले भी कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि बेटी मालती उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा हैं। मई में Vogue Arabia को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश करती हैं।

उन्होंने पति निक जोनस की भी तारीफ की थी। प्रियंका के मुताबिक, निक बेटी की परवरिश में बराबर की जिम्मेदारी निभाते हैं। परिवार की दिनचर्या भी काफी हद तक मालती के स्कूल के समय को ध्यान में रखकर तय होती है।

निक जोनस भी बेटी की परवरिश में रहते हैं आगे

प्रियंका ने इंटरव्यू में एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया था कि एक बार उनके व्यस्त होने पर निक ने मालती को स्कूल के लिए तैयार किया। इतना ही नहीं, उन्होंने बेटी के बालों में प्यारी-प्यारी चोटियां भी बनाई थीं।

प्रियंका के मुताबिक, मालती उनके पूरे परिवार की खुशियों का केंद्र हैं। परिवार के सदस्य दुनिया के किसी भी कोने में हों, उनका ध्यान हमेशा बेटी की ओर ही रहता है। यही वजह है कि प्रियंका और निक अपनी बेटी के साथ बिताए हर छोटे-बड़े पल को खास बनाने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें : महंगाई का एक और झटका! भैंस का दूध 6 रुपये और गाय का 2 रुपये महंगा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments