HomeBreaking Newsमहज 21 साल की उम्र में बनीं जिला प्रमुख! कौन हैं झालावाड़...

महज 21 साल की उम्र में बनीं जिला प्रमुख! कौन हैं झालावाड़ की वर्षा झाला? जिनकी हर तरफ हो रही चर्चा

राजस्थान के जिला प्रमुख चुनावों के नतीजों में इस बार महिलाओं की भागीदारी खास तौर पर देखने को मिली है। प्रदेश के 37 जिलों में से 26 में महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इनमें कई ऐसी महिलाएं भी शामिल हैं जिनकी उम्र अभी 25 साल भी नहीं हुई है। कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के कारण ये महिला नेता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इन्हीं में झालावाड़ की 21 वर्षीय वर्षा झाला(Varsha Jhala) का नाम प्रमुख है। वर्षा झाला को भारतीय जनता पार्टी ने झालावाड़ में जिला प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाया था।

इससे पहले उन्होंने वार्ड नंबर 15 से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ा और करीब 3,500 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इसके बाद पार्टी ने उन्हें जिला प्रमुख पद की जिम्मेदारी सौंपी। नामांकन के दौरान जमा किए गए हलफनामे के मुताबिक, वर्षा ने साल 2024 में कोटा विश्वविद्यालय से बीए और बीएड की पढ़ाई की है। उनकी वित्तीय जानकारी में 50 हजार रुपये नकद और बैंक तथा गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों में 50 हजार रुपये जमा होने का उल्लेख है। उनके पिता प्रताप सिंह झाला बीजेपी में मंडल अध्यक्ष हैं।

संतोष कुमारी की उम्र ने भी खींचा ध्यान

जैसलमेर की जिला प्रमुख बनीं संतोष कुमारी भी अपनी उम्र को लेकर चर्चा में हैं। उनकी उम्र 21 साल और 36 दिन बताई गई है। उनके चुनाव लड़ने की पात्रता को लेकर भी एक दिलचस्प स्थिति बनी थी।

दरअसल, जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी जरूरी है। बताया जा रहा है कि अगर जैसलमेर में चुनाव पहले चरण में होते तो संतोष उस समय निर्धारित उम्र पूरी नहीं कर पातीं।

कई युवा महिलाओं ने दर्ज की जीत

वर्षा और संतोष के अलावा ममता गुर्जर (ब्यावर), कोमल भंवरिया (झुंझुनूं), निकिता कड़वासरा (बीकानेर), हंसा गुर्जर (बूंदी) और अनीशा सिंह (धौलपुर) भी चुनाव जीतकर चर्चा में आई हैं।

ये सभी 29 साल से कम उम्र की महिला उम्मीदवार हैं। इन नतीजों ने राजस्थान की स्थानीय राजनीति में युवा महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को सामने लाया है।

यह भी पढ़ें : सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, चांदी ₹4,734 महंगी, जानें 26 नवंबर के…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments