HomeBreaking Newsशेख हसीना की वापसी के चलते बांग्लादेश में हाई अलर्ट, हुई 108...

शेख हसीना की वापसी के चलते बांग्लादेश में हाई अलर्ट, हुई 108 अर्धसैनिक टुकड़ियां की तैनाती

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना(Sheikh Hasina) की अगले महीने संभावित स्वदेश वापसी को लेकर देश में राजनीतिक तनाव और सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। संवेदनशील इलाकों में सीमा सुरक्षा बल (BGB) की कुल 108 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

इनमें सबसे ज्यादा 56 टुकड़ियां शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में भेजी गई हैं। यहां पहले से ही करीब 2,000 पुलिसकर्मी और विशेष सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। हाल के दिनों में दो पुलिस थानों और सत्तारूढ़ दल के सांसदों के घरों पर हमले होने के बाद प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

ढाका समेत कई शहरों में जवान तैनात

सुरक्षा व्यवस्था के तहत ढाका और गाजीपुर में 18-18 टुकड़ियां लगाई गई हैं। वहीं, नारायणगंज में 6, चटगांव में 3, मयमनसिंह में 2 और कॉक्स बाजार में एक टुकड़ी तैनात की गई है।

इसके अलावा चार टुकड़ियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। BGB मुख्यालय ड्रोन और बॉडी कैमरों के माध्यम से मिलने वाली लाइव फुटेज के जरिए चौबीसों घंटे हालात पर नजर रख रहा है।

भारत और म्यांमार की सीमा पर भी बढ़ी निगरानी

खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि अवामी लीग के समर्थक सरकारी इमारतों और प्रमुख राजनीतिक नेताओं को निशाना बना सकते हैं। इस इनपुट के बाद BNP, जमात-ए-इस्लामी और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के नेताओं को सतर्क रहने को कहा गया है।

इसके साथ ही भारत और म्यांमार से सटे बांग्लादेश के 30 सीमावर्ती जिलों में गश्त बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों का मुख्य उद्देश्य सीमा पार से हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी को रोकना है। प्रशासन फिलहाल संवेदनशील इलाकों में निगरानी बनाए हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

यह भी पढ़ें : Nvidia के सेल्स चीफ जय पुरी का भी चीनी महिला के साथ था रिश्ता, चिप तस्करी के….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments