HomeBreaking Newsकांग्रेस को 35 से ज्यादा सीटें नहीं मिलनी चाहिए, यूपी चुनाव से...

कांग्रेस को 35 से ज्यादा सीटें नहीं मिलनी चाहिए, यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में तकरार तेज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर खींचतान बढ़ती नजर आ रही है। सपा सांसद एसपी सिंह ने कांग्रेस की चुनावी ताकत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ती है तो एक सीट भी नहीं जीत पाएगी। वहीं, कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने 60 सीटों से कम पर समझौता करने से इनकार किया है।

कांग्रेस को 35-40 सीट से ज्यादा नहीं मिलनी चाहिए

सपा सांसद एसपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस को गठबंधन में 35 से 40 से अधिक सीटें नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस पार्टी के पास केवल दो विधायक हैं, उसका बड़ी संख्या में सीटों की मांग करना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अगर अकेले विधानसभा चुनाव में उतरती है तो एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। एसपी सिंह ने रायबरेली और अमेठी का उदाहरण देते हुए कहा कि इन दोनों संसदीय क्षेत्रों में भी कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। सपा सांसद के मुताबिक, सीटों का बंटवारा करते समय पार्टी के नाम के बजाय उम्मीदवार की जीतने की क्षमता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल उन्हीं प्रत्याशियों को मौका दिया जाना चाहिए, जिनके जीतने की संभावना हो।

इमरान मसूद ने 60 सीटों से कम पर जताई असहमति

दूसरी ओर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़कर समझौता नहीं कर सकती। उनका कहना है कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में अपना राजनीतिक वजूद मजबूत करना है और इसके लिए पार्टी को जरूरी कदम उठाने होंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस 60 सीटों पर समझौता कर सकती है, तो उन्होंने कहा, “हम क्या करेंगे चुनाव लड़कर? हम क्या मजाक कर रहे हैं चुनाव में। हमें अपनी पार्टी के वजूद को खड़ा करना है और उसके लिए मुझे जो करना होगा, मैं करूंगा।”

अब पार्टी नेतृत्व पर सीट बंटवारे का फैसला

इमरान मसूद ने बताया कि सीटों को लेकर अपनी बात कांग्रेस नेतृत्व तक पहुंचा दी गई है। अब इस मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व जो फैसला करेगा, वही अंतिम होगा। दोनों दलों के नेताओं के बयानों से साफ है कि गठबंधन में सीटों की संख्या को लेकर सहमति बनाना आसान नहीं होगा। सपा जहां कांग्रेस को सीमित सीटें देने के पक्ष में नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए ज्यादा सीटों की मांग पर अड़ी है। ऐसे में आगामी चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच बातचीत और सीट बंटवारे पर होने वाला फैसला गठबंधन की दिशा तय कर सकता है।

Read More

मंदिर के रास्ते में अचानक आ गई भालुओं की फैमिली! कार में बंद शीशों के पीछे थमीं श्रद्धालुओं की सांसें…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments