HomeBreaking Newsअब PF में होगी ज्यादा बचत! EPFO ने दिया एक्स्ट्रा पैसे जमा...

अब PF में होगी ज्यादा बचत! EPFO ने दिया एक्स्ट्रा पैसे जमा करने का मौका

नौकरी करने वाले लोगों के लिए अपने रिटायरमेंट फंड को मजबूत बनाने का एक नया विकल्प मिल सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ऐसी सुविधा शुरू करने की तैयारी में है जिसके तहत कर्मचारी अपनी इच्छा से PF खाते में अतिरिक्त पैसा जमा कर सकेंगे।

खास बात यह है कि इसके लिए उन्हें कंपनी या नियोक्ता पर निर्भर नहीं रहना होगा। इस जमा राशि पर भी PF खाते के नियमों के अनुसार ब्याज मिलने का प्रावधान हो सकता है। हालांकि, अभी इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है।

क्या है EPFO का नया प्रस्ताव?

EPFO के इस प्रस्ताव के मुताबिक, UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) रखने वाले कर्मचारी अपने PF खाते में सीधे अतिरिक्त योगदान कर सकेंगे। यानी वेतन से कटने वाले नियमित PF के अलावा अपनी बचत का कुछ हिस्सा भी खाते में जमा कर पाएंगे।

इस सुविधा के तहत टिप जैसी छोटी रकम को भी PF खाते में जमा करने का विकल्प देने की बात कही गई है। इससे कर्मचारियों को अपनी रिटायरमेंट बचत बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

गिग वर्कर्स और फ्रीलांसर को भी फायदा

इस प्रस्ताव में थर्ड पार्टी माइक्रो-कंट्रीब्यूशन की सुविधा का भी जिक्र है। इसका मतलब है कि कर्मचारी किसी दूसरे व्यक्ति से मिलने वाली छोटी रकम भी अपने PF खाते में जमा कर सकेंगे। इससे डिलीवरी पार्टनर, गिग वर्कर्स और फ्रीलांसर जैसे लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। वे टिप या अतिरिक्त कमाई का हिस्सा भविष्य के लिए बचा सकेंगे।

फिलहाल कर्मचारी अपनी निर्धारित PF योगदान सीमा से ज्यादा रकम जमा करने का विकल्प चुन सकते हैं, लेकिन यह अतिरिक्त योगदान भी नियोक्ता के माध्यम से ही खाते में पहुंचता है। नए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारी सीधे अपने PF खाते में पैसा डाल सकेंगे।

टैक्स और नियमों पर अभी इंतजार

यह प्रस्ताव केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 240वीं बैठक में सामने आया। इसमें टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव के लिए वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने की बात भी शामिल है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कर्मचारी अधिकतम कितनी रकम जमा कर सकेंगे, इस पर कोई शुल्क लगेगा या नहीं और तीसरे पक्ष से मिलने वाली रकम जमा करने की प्रक्रिया क्या होगी। इसलिए फिलहाल इसे लागू हो चुकी सुविधा नहीं, बल्कि एक प्रस्ताव के रूप में ही देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें : CJI की अगुवाई वाले कॉलेजियम का बड़ा फैसला, झारखंड …

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments