HomeBreaking Newsनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, 3 दिन बाद सामने आई नन्ही पोती...

नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, 3 दिन बाद सामने आई नन्ही पोती की पहली झलक, दादी ने भावुक होकर लुटाया प्यार

पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू(Navjot Singh Sidhu) के परिवार में खुशियों का माहौल है। सिद्धू दादा बन गए हैं। उनके बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत ने 1 अक्टूबर को एक बेटी का स्वागत किया। परिवार ने अपनी नन्ही लाडली का नाम आर्या सिद्धू रखा है। पोती के जन्म के बाद सिद्धू परिवार में खुशी का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने करीब तीन दिन बाद अस्पताल से अपनी पोती की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

इन तस्वीरों में परिवार के इस खास पल की झलक देखने को मिली। एक तस्वीर में सिद्धू और उनकी पत्नी नन्ही बच्ची का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में सिद्धू अपनी पोती को पहली बार देखकर भावुक नजर आए। उनके चेहरे पर दादा बनने की खुशी साफ दिखाई दी। वहीं उनकी पत्नी भी अपनी नन्ही पोती को प्यार से निहारती और दुलार करती नजर आईं।

navjot singh sidhu welcomes grand daughter

पोती का चेहरा अभी नहीं दिखाया

सिद्धू ने फैंस के साथ पोती की पहली झलक तो साझा कर दी लेकिन अभी बच्ची का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है। ऐसे में उनके चाहने वाले अब आर्या की पूरी झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं।

navjot singh sidhu welcomes grand daughter

अस्पताल से तस्वीरें साझा करते हुए सिद्धू ने भावुक अंदाज में लिखा कि उनका सपना पूरा हो गया। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस और शुभचिंतक कमेंट्स के जरिए सिद्धू और उनके परिवार को नन्ही बेटी के आगमन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

navjot singh sidhu welcomes grand daughter

फैंस को चेहरे के दीदार का इंतजार

नन्ही आर्या की पहली झलक सामने आने के बाद सिद्धू के फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। अब सभी को इंतजार है कि परिवार कब अपनी लाडली का चेहरा पहली बार सार्वजनिक करता है।

यह भी पढ़ें : ‘ऐसे और हमले करेंगे हम’, फ्लाईदुबई कांड को लेकर अल-कायदा ने को-पायलट की पीठ…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments