HomeBreaking News'महावतार' में दिखेगा 'स्त्री' का जलवा, विक्की कौशल संग श्रद्धा कपूर को...

‘महावतार’ में दिखेगा ‘स्त्री’ का जलवा, विक्की कौशल संग श्रद्धा कपूर को देखने के लिए फैंस बेताब…

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘महावतार’ को लेकर एक नई चर्चा जोर पकड़ रही है। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में अब श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) की एंट्री हो सकती है, जिससे एक फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी बनने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स और श्रद्धा कपूर के बीच बातचीत चल रही है। मिड डे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीम ऐसे चेहरे की तलाश में थी, जिसमें स्टार अपील के साथ मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस भी हो, और श्रद्धा इस रोल के लिए एक उपयुक्त विकल्प मानी जा रही हैं। अगर यह जोड़ी फाइनल होती है तो विक्की कौशल और श्रद्धा पहली बार साथ नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह है।

दीपिका पादुकोण के जुड़ने की थी चर्चा

इससे पहले फिल्म में दीपिका पादुकोण के जुड़ने की भी चर्चा थी, लेकिन बाद में बात आगे नहीं बढ़ पाई। हालांकि इस पर भी किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी। इसी बीच बताया जा रहा है कि विक्की कौशल फिलहाल अपनी दूसरी फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके चलते वह अभी महावतार के लिए अपनी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की तैयारी शुरू नहीं कर पाए हैं।

इस फिल्म के लिए उन्हें एक दमदार, पहलवान जैसे भारी-भरकम लुक में ढलना होगा, साथ ही लंबे जटाधारी बाल और रफ-टफ अंदाज भी अपनाना होगा। लव एंड वॉर की शूटिंग खत्म होने के बाद वह खास डाइट और ट्रेनिंग के जरिए अपने नए किरदार की तैयारी शुरू करेंगे।

विक्की कौशल किस रूप में आएंगे नजर ? 

बता दें कि महावतार में विक्की कौशल को चिरंजीवी परशुराम के रूप में दिखाए जाने की योजना है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं और यह फिल्म क्रिसमस 2026 के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें : अपनी गलती के बाद उठाया नेक कदम…बादशाह ने 50 बेटियों की शिक्षा का लिया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments