Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsCM योगी ने गोवर्धन पूजा की दी शुभकामनाएं, बोले- ये पर्व गौ...

CM योगी ने गोवर्धन पूजा की दी शुभकामनाएं, बोले- ये पर्व गौ सेवा की भावना का प्रतीक है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में गोवर्धन पूजा के मौके पर पूजा-अर्चना की और गौ सेवा भी की, इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि ये पर्व भारतीय कृषि संस्कृति और गौ सेवा की भावना का प्रतीक है। मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री की गोबर-धन योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इससे गाय के गोबर से जैव-खाद और इथेनॉल तैयार कर किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्य सरकार 16 लाख मवेशियों के लिए तीन योजनाओं के तहत सहायता दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments