Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर हुई फायरिंग, रोहित गोदारा गैंग...

कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर हुई फायरिंग, रोहित गोदारा गैंग ने जिम्मेदारी ली

कनाडा में एक बार फिर फायरिंग हुई है, इस बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग नहीं बल्कि रोहित गोदारा की गैंग ने ये फायरिंग करवाई है, फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके रोहित गोदारा गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ली है, रोहित गोदारा गैंग के सदस्यों ने पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर अटैक हुआ है।

लगातार लॉरेश विश्नोई गैंग भी कनाडा में ताबड़तोड़ फायरिंग करवा रहा है, इस बीच अब ये हमला रोहित गोदारा गैंग ने किया है, रोहित गोदारा से जुड़े गैंगस्टर महेन्द्र सरन ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा कि वो राहुल और विक्की ने कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर जो गोलीबारी की है, वो हमने करवाई है और सिंगर तेजी कहलो के पेट में गोलियां लगी हैं।

इससे इसको समझ आया तो ठीक नहीं है तो अगली बार मार देंगे, उन्होंने आगे लिखा कि ये हमारे दुश्मनों को पैसे फाइनेंस सपोर्ट करना, वेपन देना, कनाडा में हमारे भाईयों की मुखबरी करना और उनपे अटैक करने की प्लॉनिंग करता था, हमारे भाईयों की तरफ देखना तो दूर की बात अगर कोई सोचेगा भी तो वो हाल करेंगे जो इतिहास के पन्नों में गूंजेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments