HomeBreaking Newsनई गाड़ियों को 3 साल की छूट, PUC के नियमों में आए...

नई गाड़ियों को 3 साल की छूट, PUC के नियमों में आए ये बड़े बदलाव…

केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट यानी PUC (Pollution Under Control) को लेकर नए नियम जारी किए हैं। इन बदलावों के बाद अब BS-VI मानक वाली निजी गाड़ियों के मालिकों को बार-बार प्रदूषण जांच कराने की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने गाड़ियों की उम्र के हिसाब से PUC सर्टिफिकेट की वैधता तय की है। यानी आपकी गाड़ी जितनी पुरानी होगी, उतनी जल्दी आपको उसका नया सर्टिफिकेट बनवाना पड़ेगा।

निजी BS-VI गाड़ियों के लिए क्या हैं नए नियम?

नई व्यवस्था के मुताबिक, निजी BS-VI गाड़ियों के लिए PUC की वैधता इस प्रकार होगी:

  • 6 साल तक पुरानी गाड़ी: एक बार बनवाया गया PUC सर्टिफिकेट 3 साल तक मान्य रहेगा।

  • 6 से 10 साल पुरानी गाड़ी: हर साल प्रदूषण जांच कराकर सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा।

  • 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी: प्रत्येक 6 महीने में नया PUC बनवाना जरूरी होगा।

उदाहरण के तौर पर, अगर आपकी निजी BS-VI कार 5 साल पुरानी है, तो आपको हर छह महीने या हर साल PUC कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक बार सर्टिफिकेट बनवाने के बाद वह तीन साल तक वैध रहेगा।

कमर्शियल गाड़ियों के लिए अलग व्यवस्था

सरकार ने BS-VI कमर्शियल यानी व्यावसायिक वाहनों के लिए अलग नियम बनाए हैं। इनके तहत:

  • 6 साल तक पुरानी गाड़ी: PUC सर्टिफिकेट 2 साल तक वैध रहेगा।

  • 6 से 10 साल पुरानी गाड़ी: हर साल सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा।

  • 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी: हर 6 महीने में प्रदूषण जांच जरूरी होगी।

कब से लागू हुए नए नियम?

मिली जानकारी के मुताबिक, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 13 नवंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद 19 नवंबर 2026 को सरकारी राजपत्र में प्रकाशन के साथ नए नियम लागू हो गए।

पुरानी गाड़ियों पर क्या होगा?

ध्यान देने वाली बात यह है कि नए बदलाव सभी गाड़ियों के लिए एक जैसे नहीं हैं। BS-I, BS-II और BS-III मानक वाले वाहनों के लिए पहले की तरह हर तीन महीने में PUC कराना होगा। वहीं BS-IV वाहनों के लिए छह महीने की वैधता का नियम जारी रहेगा।

इसलिए वाहन मालिकों को अपनी गाड़ी के BS मानक और उम्र के अनुसार PUC की वैधता जरूर जांच लेनी चाहिए, ताकि समय पर सर्टिफिकेट रिन्यू कराया जा सके और चालान से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें : रूसी हथियारों को अमेरिकी सांसद ने बता दिया कबाड़… कहा – भारत हम से…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments