जस्टिस बी.आर. गवई आज देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे. वो इस पद तक पहुंचने वाले पहले बौद्ध न्यायाधीश है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस बी.आर. गवई को आज शपथ दिलाएंगी.
वे मौजूदा मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की जगह लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने CJI नियुक्ति को मंजूरी दी थी जिसके बाद कानून और न्याय मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी की थी. जस्टिस गवई को 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और वे इस समय सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं.

