HomeBreaking Newsउत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, गंगोत्री हाईवे पर नदी में समाई कार, 4...

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, गंगोत्री हाईवे पर नदी में समाई कार, 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

उत्तराखंड के उत्तरकाशी(Uttarkashi) जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास यात्रियों से भरी एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सीधे भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में कुल सात लोग सवार थे। राहत और बचाव दल ने अब तक नदी किनारे से चार लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, अन्य लापता यात्रियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी यात्री गुजरात के साबरमती इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगनानी के पास वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार गहरी नदी में जा गिरी। हालांकि, यात्रियों के नाम और पते की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव दल ने नदी के आसपास तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद चार लोगों के शव बरामद किए गए।

हादसे के बाद से जल पुलिस और प्रशिक्षित गोताखोर नदी के तेज बहाव में लापता लोगों को खोजने में जुटे हैं। बचाव अभियान को और तेज करने के लिए मनेरा से एनडीआरएफ की 27 सदस्यीय टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

प्रशासन की ओर से आपदा नियंत्रण कक्ष और चिकित्सा टीमों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी घायल व्यक्ति के मिलने पर उसे तुरंत इलाज मिल सके। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग यात्रियों की पहचान सुनिश्चित करने में जुटे हैं।

इसके साथ ही दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच भी की जा रही है। फिलहाल, प्राथमिकता नदी में लापता यात्रियों का पता लगाने और राहत एवं बचाव अभियान को जल्द से जल्द पूरा करने की है।

यह भी पढ़ें : हापुड़ में नकली खोये की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 16 क्विंटल मिलावटी खोया बरामद…

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments