HomeBreaking Newsमसूरी में शुरू हुआ क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी का समारोह, रिंकू...

मसूरी में शुरू हुआ क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी का समारोह, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल समेत पहुंचीं कई हस्तियां

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी के समारोह उत्तराखंड के मसूरी में शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर लगभग दो बजे तक चली। हल्दी के बाद मेहमानों के लिए खास लंच का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि इस लंच की एक थाली की कीमत 20 हजार रुपये से अधिक है।

समारोह में पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

हल्दी के बाद समारोह में डांस और मस्ती का दौर शुरू हो गया। इस खास मौके पर क्रिकेट और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां मसूरी पहुंच चुकी हैं। शादी समारोह में रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, सिंगर कैलाश खेर और बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी समारोह में मौजूद रहे। रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ नजर आए।

कई बड़े खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद

सूत्रों के अनुसार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी शाम तक मसूरी पहुंच सकते हैं। वहीं शनिवार को होने वाले मुख्य समारोह में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के शामिल होने की भी संभावना है।

बचपन की दोस्त वंशिका से करेंगे शादी

कुलदीप यादव अपनी मंगेतर और बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। मसूरी में आयोजित इस शादी के लिए होटल और आसपास के इलाकों में विशेष तैयारियां की गई हैं। यह रॉयल वेडिंग मसूरी के आलीशान आईटीसी सेवॉय होटल में हो रही है। शादी के कार्यक्रम 12 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेंगे।

14 मार्च को निकलेगी बारात

शादी का मुख्य समारोह 14 मार्च को होटल के सेंट्रल लॉन में होगा। कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे साफा बंधाई, 5 बजे बारात, 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे फेरे होंगे। इसके बाद आधी रात तक शादी की बाकी रस्में पूरी की जाएंगी और मेहमान जश्न का आनंद लेंगे।

Read More

CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग तेज, 200+ सांसदों ने किए हस्ताक्षर

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments