HomeBreaking News19 हजार करोड़ रुपये का मेगा प्लान! एयरपोर्ट समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स...

19 हजार करोड़ रुपये का मेगा प्लान! एयरपोर्ट समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर कैबिनेट की लगी मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में विकास से जुड़ी पांच अहम परियोजनाओं और योजनाओं को मंजूरी दी गई। इन फैसलों के तहत कुल 19,934 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें मैन्युफैक्चरिंग, पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरपोर्ट और डाक विभाग से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव(Ashwini Vaishnaw) ने कैबिनेट बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी दी।

कैबिनेट ने कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट (CIE) मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम स्कीम को मंजूरी दी है। इस योजना के लिए 11,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य देश में निर्माण और बुनियादी ढांचे से जुड़े उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा देना और इस क्षेत्र में मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करना है।

कामराजार पोर्ट पर बनेगा दूसरा कंटेनर टर्मिनल

तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट के विस्तार को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली है। यहां दूसरे कंटेनर टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए 4,288 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस परियोजना से बंदरगाह की क्षमता बढ़ाने और कंटेनर से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

असम को मिलेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

असम के सिलचर स्थित डोलू में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट ने इस परियोजना के लिए 2,014 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है।

डाक विभाग की दो योजनाओं को भी हरी झंडी

कैबिनेट ने डाक विभाग के कामकाज और संपत्तियों के प्रबंधन से जुड़ी दो योजनाओं को भी मंजूरी दी है। पोस्टल ऑपरेशंस स्कीम के लिए 1,141 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जबकि एस्टेट मैनेजमेंट स्कीम पर 1,491 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इन फैसलों के जरिए सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग, परिवहन और डाक सेवाओं से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया है।

यह भी पढ़ें : 36 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM धामी ने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments